Q4 नतीजों ने आईटी स्टॉक की बढ़ाई रफ्तार, 10% भागा शेयर; निवेशकों के लिए 415% डिविडेंड का भी ऐलान, क्या आपके पास है?
Sonata Software Share Price: आईटी सेक्टर की कंपनी Sonata Software के शेयरों में शुक्रवार को करीब 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। ये तेजी कंपनी की वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आई, जो कि गुरुवार को जारी हुए थे। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 415 फीसदी फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।
कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में सोनाटा सॉफ्टवेयर का नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 130.5 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 107.53 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यु कम हुआ है।
कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी किये थे। जहां एक ओर कंपनी का मुनाफा बढ़ा, तो वहीं जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी के परिचालन से होने वाली आय 3 फीसदी से ज्यादा घटकर 2,536.19 करोड़ रुपये रह गया। जबकि वित्त वर्ष 2025 की समान तिमाही में यह 2,617.20 करोड़ रुपये था।
इस बीच, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर करीब 21 फीसदी बढ़कर 208.7 करोड़ रुपये हो गया।

Leave a Reply