stock-markett.online
SBI Share Price: मुनाफे में 5.6% की बढ़त के बावजूद लुढ़का स्टॉक, नुवामा ने दिया बॉय रेटिंग; लेकिन क्यों घटाया टारगेट?
SBI Share Price: मुनाफे में 5.6% की बढ़त के बावजूद लुढ़का स्टॉक, नुवामा ने दिया बॉय रेटिंग; लेकिन क्यों घटाया टारगेट?

SBI Share Price: मुनाफे में 5.6% की बढ़त के बावजूद लुढ़का स्टॉक, नुवामा ने दिया बॉय रेटिंग; लेकिन क्यों घटाया टारगेट?

SBI Share Price Target, State Bank Q4 Results, Brokerage Report: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जनवरी-मार्च 2026 में समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे शुक्रवार को जारी कर दिये हैं, जिसमें बैंक ने बताया कि इस तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 5.6 फीसदी बढ़ा है। वहीं, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी सालाना आधार पर 4.1 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, पीएसयू बैंक के अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद स्टॉक साढ़े 6 फीसदी गिर गया।

इस सरकारी बैंक के नतीजों पर ब्रोकरेज फर्म नुवामा रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट आई है, जिसमें एसबीआई के प्रदर्शन का पूरा एनालिसिस शेयर किया गया है। साथ ही निवेशकों को स्टॉक की इस गिरावट में आगे क्या करना चाहिए, ये भी बताया गया है।

SBI Share Price Target

नुवामा रिसर्च ने एसबीआई की भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ट्रेजरी और मार्जिन पर दबाव को देखते हुए टारगेट प्राइस को 1250 रुपये से घटाकर 1200 रुपये कर दिया है। शुक्रवार को स्टॉक में 6.62 फीसदी की गिरावट के बाद 1019 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

SBI Share Price: नुवामा की रिपोर्ट

नुवामा रिसर्च ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि एसबीआई ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उम्मीद से कुछ कमजोर प्रदर्शन किया है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) और प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPoP) अनुमान से कम रहे, जिसकी वजह से PAT में भी हल्की गिरावट देखी गई।

मार्जिन और ट्रेजरी इनकम पर दबाव

बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) तिमाही आधार पर 18 बेसिस पॉइंट गिरकर 2.81 फीसदी रह गया। इसकी वजह रेपो रेट में कटौती का असर ईबीएलआर लिंक्ड बुक पर पड़ना और एमसीएलआर रेट में कमी होना है। इसके अलावा, बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव और विदेशी मुद्रा एमटीएम नुकसान की वजह से ट्रेजरी इनकम में 14.7 अरब रुपये का घाटा दर्ज किया गया।

पढ़ें: SBI : बाजार का भरोसेमंद मल्टीबैगर है एसबीआई, आईपीओ में 100 शेयर लेने वालों को बनाया मिलेनियर, 31 साल की मजबूत जर्नी

क्रेडिट और CASA ग्रोथ

रिपोर्ट में कहा गया है कि लोन डिस्बर्समेंट के मामले में बैंक का प्रदर्शन शानदार रहा है। बैंक के कुल लोन बुक में सालाना 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें कॉर्पोरेट लोन (16 फीसदी) और रिटेल लोन का बड़ा योगदान रहा। खासतौर पर गोल्ड लोन में 112 फीसदी की भारी सालाना बढ़ोतरी देखी गई है। डिपॉजिट्स (CASA) भी सालाना 11 फीसदी बढ़े हैं, जिसमें करंट अकाउंट में तिमाही-दर-तिमाही 21 फीसदी और सालाना 5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी हुई, जो सेक्टर के औसत से अधिक रही। वहीं, सेविंग अकाउंट तिमाही आधार पर 3 फीसदी और सालाना 11 फीसदी बढ़े हैं।

एसेट क्वालिटी और स्लिपेजेस

चौथी तिमाही में कृषि और एमएसएमई सेक्टर में मौसमी असर की वजह से स्लिपेजेस में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। हालांकि, बैंक ने पहले ही लगभग 8.5 अरब रुपये की रिकवरी कर ली है। बैंक का ग्रॉस एनपीए सुधरकर 1.49 फीसदी पर आ गया है, जबकि प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) 74.4 फीसदी पर बना हुआ है।

पढ़ें: SBI Q4 Results FY 2026: PSU बैंक के मुनाफे में 5.6% का उछाल, ₹19684 करोड़ पहुंचा नेट प्रॉफिट; 4.1% बढ़ी NII

क्रेडिट कॉस्ट में कमी ने बैंक के मुनाफे को सहारा देने का काम किया है। बैंक प्रबंधन ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 13-15 फीसदी की लोन ग्रोथ और 3 फीसदी से अधिक के घरेलू मार्जिन का टारगेट रखा है। घरेलू LDR तिमाही-दर-तिमाही 73 फीसदी पर स्थिर रहा, जबकि LCR 124 फीसदी पर बेहतर बना रहा।

SBI Q4 Results FY 2026

एसबीआई ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही में उसके स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 6 प्रतिशत बढ़ा है, जो 19,684 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, मार्च तिमाही में कुल आय घटकर 1,40,412 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,43,876 करोड़ रुपये थी।

पढ़ें: SBI Dividend: ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान! सरकारी बैंक ने जारी किये Q4 नतीजे, जान लें रिकॉर्ड और पेमेंट डेट

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, बैंक ने स्टैंडअलोन आधार पर लाभ में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 80,032 करोड़ रुपये हो गया; पिछले वर्ष यह 70,901 करोड़ रुपये था।

SBI Dividend 2026, Record Date, Payment Date

बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 26 के लिए 1 रुपये प्रति यूनिट के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 17.35 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। बैंक ने बताया कि इक्विटी शेयरों पर लाभांश प्राप्त करने के हकदार सदस्यों की पात्रता निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई है, और पेमेंट की डेट 4 जून है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *