stock-markett.online
SBI vs Canara Bank vs Bank of Baroda: किस बैंकिंग शेयर में होगी ज्यादा कमाई? ये हैं ब्रोकरेज के अनुमान
SBI vs Canara Bank vs Bank of Baroda: किस बैंकिंग शेयर में होगी ज्यादा कमाई? ये हैं ब्रोकरेज के अनुमान

SBI vs Canara Bank vs Bank of Baroda: किस बैंकिंग शेयर में होगी ज्यादा कमाई? ये हैं ब्रोकरेज के अनुमान

PSU Bank Stocks: सरकारी बैंकिंग सेक्टर के तीन बड़े नाम SBI, Canara Bank और Bank of Baroda ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजों के बाद ग्लोबल और घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने इन बैंकों पर अपनी नई रिपोर्ट्स जारी की हैं। कहीं रेटिंग डाउनग्रेड हुई है तो कहीं टारगेट प्राइस घटाया गया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स अब भी चुनिंदा PSU बैंकों में मजबूत अपसाइड की संभावना दिखा रही हैं। अगर मौजूदा शेयर भाव और ब्रोकरेज टारगेट प्राइस की तुलना करें, तो इन तीनों बैंकों में कमाई की संभावनाएं अलग-अलग नजर आती हैं। फिलहाल SBI करीब 972 रुपये, Canara Bank 131 रुपये और Bank of Baroda 265 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।

SBI

Nomura ने State Bank of India पर अपना नजरिया थोड़ा सतर्क किया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को “Buy” से घटाकर “Neutral” कर दिया है। हालांकि टारगेट प्राइस 1,140 रुपये रखा गया है, जो मौजूदा भाव (SBI Share Price) 972 रुपये से करीब 17 फीसदी का संभावित अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि SBI का चौथी तिमाही का ऑपरेटिंग प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा। खास तौर पर Net Interest Margin (NIM) में नरमी और Liquidity Coverage Ratio (LCR) में गिरावट चिंता का विषय रही। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक का LCR घटकर 124 फीसदी पर आ गया है, जो लिक्विडिटी कंफर्ट में कमी का संकेत देता है।

Canara Bank

Canara Bank पर Motilal Oswal Financial Services (MOSL) ने “Buy” रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि टारगेट प्राइस 175 रुपये से घटाकर 160 रुपये कर दिया गया है। इसके बावजूद मौजूदा भाव 131 रुपये के मुकाबले यह करीब 22 फीसदी का संभावित अपसाइड दिखाता है, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है। ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक का Q4 प्रदर्शन “मिला-जुला” रहा। अच्छी बात यह रही कि बैंक ने मजबूत मार्जिन, नियंत्रित ऑपरेटिंग खर्च और कम प्रोविजनिंग बनाए रखी।

हालांकि ट्रेजरी लॉस और NIM में नरमी के कारण ब्रोकरेज ने अपनी अर्निंग एस्टीमेट में कटौती की है। हालांकि चौथी तिमाही में स्लिपजेस में मौसमी बढ़ोतरी देखने को मिली। MOSL ने FY27 और FY28 के अर्निंग एस्टीमेट्स में 6 फीसदी और 4 फीसदी की कटौती की है। इसके बावजूद ब्रोकरेज को उम्मीद है कि बैंक FY27 में करीब 0.91 फीसदी ROA और 16.2 फीसदी ROE देने में सक्षम रहेगा। ब्रोकरेज का मानना है कि PSU बैंकिंग स्पेस में Canara Bank अब भी मजबूत रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल वाला स्टॉक बना हुआ है।

Bank of Baroda

Bank of Baroda को लेकर ब्रोकरेज हाउस की राय बंटी हुई नजर आई। Nomura ने बैंक पर अपनी रेटिंग “Buy” से घटाकर “Neutral” कर दी और टारगेट प्राइस 320 रुपये से घटाकर 300 रुपये कर दिया। मौजूदा भाव 265 रुपये के मुकाबले यह करीब 13 फीसदी का अपसाइड दिखाता है। Nomura का कहना है कि पहली नजर में बैंक का चौथी तिमाही प्रदर्शन सामान्य दिखता है, लेकिन डीटेल में समझने पर कुछ दबाव दिखते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक core-NIM कमजोर रहा, जिसे इनकम टैक्स रिफंड से मिले ब्याज ने सपोर्ट किया।

यह भी पढ़ें- MCX Share Target Price: Q4 में रिकॉर्ड कमाई के बाद ब्रोकरेज बुलिश, F&O कारोबार में तेजी से 3409 रुपये का टारगेट

हालांकि दूसरी ओर Emkay Global ने Bank of Baroda पर काफी सकारात्मक रुख बनाए रखा है। ब्रोकरेज ने “BUY” रेटिंग बरकरार रखते हुए 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा भाव से करीब 32 फीसदी का संभावित अपसाइड दर्शाता है, जो तीनों बैंकों में सबसे ज्यादा है। Emkay के मुताबिक बैंक की ग्रोथ ब्रॉड बेस्ड रही है और एसेट क्वालिटी लगातार सुधर रही है।

किस PSU बैंक में दिख रहा सबसे ज्यादा दम?

अगर केवल ब्रोकरेज टारगेट देखें तो Canara Bank और SBI सीमित लेकिन स्थिर अपसाइड दिखाते हैं। लेकिन Bank of Baroda पर Emkay की बुलिश रिपोर्ट इसे सबसे दमदार PSU बैंक बना देती है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *