Sensex-Nifty Closes Flat: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों ने एक तरफ आज मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश की तो दूसरी तरफ मुनाफावसूली ने इस पर दबाव बनाया। इस रस्साकसी में आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी दिन भर ग्रीन से रेड और रेड से ग्रीन होते रहे और आखिरकार रेड जोन में लगभग फ्लैट बंद हुए। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी खरीदारी दिखी और इनके इंडेक्सेज निफ्टी मिडकैप 100 में 1% से अधिक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी करीब 1% की तेजी आई।
सेक्टरवाइज आज एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंक ने मार्केट को नीचे ले जाने की कोशिश की तो दूसरी तरफ ऑटो सेक्टर ने ऊपर ले जाने की काफी कोशिश की। एफएमसीजी और आईटी का निफ्टी इंडेक्स आज आधे-आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी ऑटो करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक आधा फीसदी कमजोर हुआ।
मार्केट के इस मिले-जुले रुझान में आज ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 114.00 प्वाइंट्स यानी 0.15% की गिरावट के साथ 77,844.52और निफ्टी 50 (Nifty 50) 4.30 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली फिसलन उछाल के साथ 24,326.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 78,384.70 के हाई और 77,713.21 के निचले स्तर तो निफ्टी 50 भी 24,482.10 के हाई और 24,284.00 के निचले स्तर तक आया था।
निवेशकों की दौलत में ₹2.74 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 6 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,72,46,936.34 करोड़ था। आज यानी 7 मई 2026 को यह ₹4,75,20,973.55 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,74,037.21 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 11 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 11 ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक तेजी एमएंडएम, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ एचयूएल, टीसीएस और टेक महिंद्रा में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
212 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4423 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2738 शेयर मजबूत हुए तो 1516 में गिरावट रही जबकि 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 212 शेयर एक साल के हाई और 21 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए।
(यह स्टोरी अभी अपडेट हो रही है)
जिसका अनुमान था आखिर वो हो ही गया, अमेरिका-ईरान के बीच डील हो गई फाइनल! जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply