stock-markett.online
Sensex, Nifty Crashed Today : इन 6 वजहों से टूटा शेयर बाजार; SENSEX 900 अंक टूटा, NIFTY 23,950 के नीचे
Sensex, Nifty Crashed Today : इन 6 वजहों से टूटा शेयर बाजार; SENSEX 900 अंक टूटा, NIFTY 23,950 के नीचे

Sensex, Nifty Crashed Today : इन 6 वजहों से टूटा शेयर बाजार; SENSEX 900 अंक टूटा, NIFTY 23,950 के नीचे

Stock Market Crash Today : आज हफ्ते के पहले कारोबारी वाले दिन सोमवार , 11 मई को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों दबाव में नजर आए। आज कारोबार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई थी। खबर लिखे जाने तक भी सेंसेक्स 797 अंक टूटकर 76,531.17 पर और निफ्टी 209 अंक गिरकर 23,966.25 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

इस गिरावट के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी घट गया। खबर लिखे जाने तक बीएसई की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर करीब 469 लाख करोड़ (लगभग $4.93 ट्रिलियन) रुपये रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह आंकड़ा करीब 473.5 लाख करोड़ रुपये था। यानी सिर्फ एक दिन में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है। आखिर आज ये गिरावट क्यों देखने को मिली है आये फटाफट इस पर एक नजर डालते हैं।

आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की 6 बड़ी वजह

1. ग्लोबल संकेत कमजोर

आज बाजार की गिरावट का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय संकेत रहे। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: IndiGo, SpiceJet और ixigo सहित ट्रैवल स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, 7% तक टूटे; आखिर क्या है वजह?

2. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी बाजार के लिए बड़ा निगेटिव फैक्टर बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। Brent Crude 4% से ज्यादा चढ़कर फिर से 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का फेल होना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई में रुकावट है। भारत जैसे देश के लिए यह चिंता की बात है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का करीब 85-90% तेल आयात करता है।

3. पीएम मोदी की अपील का असर

प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया अपील का भी बाजार पर असर पड़ा है। वेस्ट एशिया संकट के बीच उन्होंने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस जैसे ईंधन के इस्तेमाल में संयम बरतने और एक साल तक सोना खरीदने से बचने की सलाह दी है। कह सकते हैं कि, इस अपील का असर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ा है, क्योंकि इससे खपत घटने की आशंका बढ़ती है।

4. पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। इस तरह के भू-राजनीतिक जोखिम ग्लोबल सप्लाई चेन और ऊर्जा बाजार को प्रभावित करते हैं। इसी कारण निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है और वे सतर्क रुख अपना रहे हैं।

5. विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। जब विदेशी निवेशक पैसा निकालते हैं, तो बाजार में दबाव बढ़ता है और इंडेक्स नीचे आते हैं। इससे सेंटीमेंट भी कमजोर होता है।

6. भारतीय रुपया भी दबाव में नजर आया।

Indian Rupee डॉलर के मुकाबले करीब 40 पैसे कमजोर होकर 94.88 के स्तर पर खुला। रुपये की कमजोरी से विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ सकती है और महंगाई का दबाव भी बढ़ता है। इसके अलावा, आयात महंगा हो जाता है, जिससे कंपनियों की लागत बढ़ती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *