Share Market Live News Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
Share Market Live News Update: ईरान के साथ शांति समझौते की उम्मीदें बढ़ीं। ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम पर रोक लगाई, लेकिन नाकाबंदी जारी रहेगी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के खत्म होने का ऐलान किया। ट्रंप बोले- ईरान के साथ अंतिम समझौते की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इस बीच ईरान युद्ध में अमेरिका के नरम पड़ने और कच्चे तेल के ठंडे पड़ने से ग्लोबल बाजार में रौनक देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी करीब 200 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर है। एशियाई बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स में भी बढ़त नजर आ रही है। उधर कल US INDICES में भी जोरदार तेजी दिखी। डाओ जोंस 350 प्वाइंट दौड़ा। फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर नैस्डैक और S&P 500 पहुंचे।

Leave a Reply