stock-markett.online
Share Market Rally: शानदार शुक्रवार, सेंसेक्स 827 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों पर ₹6.29 लाख करोड़ की बारिश
Share Market Rally: शानदार शुक्रवार, सेंसेक्स 827 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों पर ₹6.29 लाख करोड़ की बारिश

Share Market Rally: शानदार शुक्रवार, सेंसेक्स 827 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों पर ₹6.29 लाख करोड़ की बारिश

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार, 10 जुलाई का दिन बेहद शानदार रहा। मार्केट लगातार दूसरे दिन बढ़त में बंद हुआ। सेंसेक्स 827.57 अंक चढ़कर 77,569.39 पर और निफ्टी 244.10 अंक चढ़कर 24,206.90 पर सेटल हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.29 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 77,395.63 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 900.41 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,642.23 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 24,124.70 पर खुला और फिर 265.65 अंक उछलकर 24,228.45 के हाई तक गया।

गुरुवार, 9 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,75,47,031.346 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने पर यह बढ़कर 4,81,76,743.85 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 6,29,712.504 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी। गुरुवार को सेंसेक्स 238.22 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,741.82 पर बंद हुआ था। निफ्टी 80.75 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,962.80 पर बंद हुआ था।

रुपये की कैसी रही चाल

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत होकर 95.31 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू मुद्रा को बल मिला। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 76.16 डॉलर प्रति बैरल पर है। रुपया गुरुवार को एक पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.47 पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में भी तेजी है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 2.46% चढ़ा है, जापान के निक्केई 225 में 1.42% की तेजी है। जकार्ता कंपोजिट 0.20%, सेट कंपोजिट 0.82% और हांगकांग का हैंग सेंग 0.45% की बढ़त में हैं। यूरोपीय बाजार भी हरे निशान में हैं। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *