stock-markett.online
Share Market Rise: बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ा, सेंसेक्स 785 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹4.61 लाख करोड़ बढ़ी
Share Market Rise: बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ा, सेंसेक्स 785 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹4.61 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Rise: बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ा, सेंसेक्स 785 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹4.61 लाख करोड़ बढ़ी

शेयर बाजार में शुक्रवार, 10 जुलाई को लगातार दूसरे दिन तेजी है। सेंसेक्स खुलते ही 785 अंक तक चढ़ा। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 77,395.63 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 785 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,526.85 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 24,124.70 पर खुला और फिर 225 अंक से ज्यादा उछलकर 24,187.90 के हाई तक गया।

गुरुवार, 9 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,75,47,031.346 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,80,08,188.96 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 4,61,157.614 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

एक दिन पहले क्या रहा था मार्केट का हाल

विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीद के चलते शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त में बंद हुए थे। सेंसेक्स 238.22 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,741.82 पर बंद हुआ। निफ्टी 80.75 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,962.80 पर बंद हुआ। बीएसई पर कुल 2,896 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, 1,342 शेयर में गिरावट रही और 178 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *