stock-markett.online
Share markets: शेयर बाजार में 7 मई को आ सकती है तूफानी तेजी, जानिए आपको क्या करना चाहिए?

शेयर बाजारों में 7 मई को तूफानी तेजी दिख सकती है। गिफ्टी निफ्टी से यह संकेत मिला है। गिफ्ट निफ्टी 24,600 पर चल रहा है। उधर, क्रूड ऑयल की कीमतें 12 फीसदी तक क्रैश कर गई हैं। कई दिनों बाद ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रहे हैं। उधर, अमेरिकी बाजारों में भी तेजी का ट्रेंड है।

अमेरिका-ईरान में जल्द हो सकती है डील 

अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक नैस्डेक फ्यूचर्स में 1.6 फीसदी का उछाल दिखा। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स भी 1 फीसदी ऊपर चल रहा था। दोनों सूचकांक रिकॉर्ड ऊचाई पर हैं। उधर, अमेरिका और ईरान के बीच डील के लिए जल्द बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। 6 मई को एक्सियोस ने कहा कि अमेरिका-ईरान एक फ्रेमवर्क के तहत परमाणु हथियार के मसले पर बातचीत शुरू करने की कोशिश में हैं। हालांकि, अभी बारे में अभी आपसी सहमति नहीं बनी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका को अगले 48 घंटों में ईरान के जवाब का इंतजार है।

अमेरिका और यूरोप में सरकारी बॉन्ड्स की कीमतें चढ़ीं

यूरोप और अमेरिका में 10 साल के सरकारी बॉन्ड्स की यील्ड में गिरावट आई है। फरवरी के बाद से डॉलर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। गोल्ड और सिल्वर में बड़ी तेजी है। सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,700 डॉलर के पार निकल गया है। इधर, भारत में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में बड़ा उछाल दिखा है। बिटकॉइन में लगातार सातवें दिन तेजी दिखी है।

इंडिया वीआईएक्स में 7 फीसदी की बड़ी गिरावट

इंडिया वीआईएक्स में करीब 7 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। यह 16.68 पर आ गया है। इंडिया वीआईएक्स में बड़ी गिरावट इस बात का संकेत है कि शेयर बाजार में डर कम हुआ है। इससे आगे बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हो सकता है। एनालिस्ट्स का कहना है कि ऐसे में निफ्टी जल्द 24,500 तक जा सकता है। अब तक आए कंपनियों के नतीजों से हालात में इम्प्रूवमेंट का संकेत मिला है। कोफोर्ज, हीरो मोटोकॉर्प और महिंद्रा एंड महिंद्रा के नतीजों ने उम्मीद जगाई है।

अमेरिकी बाजारों के मजबूत खुलने की उम्मीद

अमेरिकी शेयर बाजार की आज ओपनिंग पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। अगर अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक 6 मई को अच्छी तेजी के साथ बंद होते हैं तो इसका असर 7 मई को भारत सहित एशियाई बाजारों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन घटने का पॉजिटिव असर अमेरिकी बाजार पर भी पड़ेगा।

निवेशकों को अभी क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजारों में सेंटीमेंट बेहतर होने के संकेत हैं। लेकिन, अभी निवेश में जल्दबाजी करने से निवेशकों को बचना चाहिए। बाजार में तेजी तभी जारी रहेगी जब अमेरिका और ईरान के बीच डील हो जाएगी। डील होने तक निवेशकों को बड़े एकमुश्त निवेश से बचने की सलाह है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *