Small Cap Fund: 13 साल में 12 गुना रिटर्न वाली स्कीम! 10,000 रुपये की SIP से बना 71 लाख कॉर्पस – क्या है खास स्ट्रैटेजी?
Small Cap Fund: म्यूचुअल फंड में लंबे समय तक निवेश करके बड़ा फंड बनाया जा सकता है। इसी वजह से कई निवेशक स्मॉल कैप फंड में भी पैसा लगाते हैं। हालांकि, इनमें रिटर्न की संभावना ज्यादा होने के साथ रिस्क भी अधिक रहता है। ऐसा ही एक फंड Quant Small Cap Fund है। इस फंड ने पिछले 13 साल में निवेशकों का पैसा 12 गुना से भी ज्यादा कियाहै। और हर टाइम फेज में इसमें अपने बेंचमार्क को भी बीट किया है। सिर्फ 13 साल पहले की हुई 10,000 रुपये की SIP से आज 71 लाख रुपये का कॉर्पस बन गया है ।
Quant Small Cap Fund : 10 हजार रुपये की SIP से बना 71 लाख का फंड
वैल्यू रिसर्च के मुताबिक, अगर आप आज से 13 साल पहले इस फंड में सिर्फ हर महीने 10 हजार रुपये की SIP शुरू की होती तो आज उसकी वैल्यू 71 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गई होती। इस टाइम पीरियड में निवेश की कुल रकम 15 लाख रुपये के आसपास होती है। नीचे हम आपको कैलकुलेशन समझा दे रहे हैं।
हर महीने की हुई SIP: 10 हजार रुपये
एनुअल रिटर्न : 21.35%
टाइम पीरियड : 13 साल
13 साल में की गई टोटल इन्वेस्टमेंट : करीब 15 लाख
आज उसकी वैल्यू : 71 लाख 8 हजार
Quant Small Cap Fund: 13 साल में 12 गुना रिटर्न
अगर कोई निवेशक Quant Small Cap Fund में 1 लाख रुपये लम्पसम निवेश करता है और 13 साल तक 21.35% सालाना रिटर्न मिलने की उम्मीद रखता है, तो कैलकुलेटर के मुताबिक उसका पैसा बढ़कर करीब 12.37 लाख रुपये हो सकता है। इसमें 1 लाख रुपये निवेश की मूल रकम होगी और करीब 11.37 लाख रुपये का मुनाफा होता। हालांकि, म्यूचुअल फंड में रिटर्न बाजार के परफॉरमेंस पर निर्भर करता है, इसलिए रिटर्न भी आगे भी होगी इसकी कोई गारंटी नहीं है।
ये भी पढ़ें : Mutual Fund SIP: Large Cap, Mid Cap या फिर Small Cap पहली SIP के लिए कौन-सा फंड समझदारी भरा विकल्प?
Quant Small Cap Fund: लम्पसम कैलकुलेटर
इन्वेस्टमेंट अमाउंट : 1 लाख
एक्सपेक्टेड रेट ऑफ रिटर्न: 21.35%
टेन्योर: 13 साल
टोटल डिपाजिट अमाउंट: 1 लाख
टोटल प्रॉफिट: 11.37 लाख रुपये
टोटल कार्पस: 12.37 लाख रुपये
Quant Small Cap Fund: हर फेज में बेंचमार्क को किया बीट
Quant Small Cap Fund के डायरेक्ट प्लान ने 1 साल से लेकर 10 साल तक की सभी टाइम पीरियड में अपने बेंचमार्क BSE 250 SmallCap TRI को पीछे छोड़ा है। फंड ने YTD आधार पर 10.61% रिटर्न दिया, जबकि बेंचमार्क का रिटर्न 0.67% रहा। इसी तरह, 1 साल में फंड ने 7.51% के मुकाबले बेंचमार्क के -2.61% रिटर्न को पीछे छोड़ा। 3 साल में इसने 16.16% सालाना रिटर्न दिया, जबकि बेंचमार्क का रिटर्न 10.23% रहा।
5 साल में फंड का रिटर्न 17.10% और बेंचमार्क का 12.12% रहा। वहीं, 7 साल में फंड ने 33.70% के मुकाबले बेंचमार्क के 20.37% रिटर्न को पीछे छोड़ा, जबकि 10 साल में फंड का रिटर्न 20.26% रहा, जो बेंचमार्क के 13.38% से काफी ज्यादा है।Quant Small Cap Fund ने 1 साल, 3 साल, 5 साल, 7 साल और 10 साल में अपने बेंचमार्क से बेहतर परफॉर्म किया है।
ये भी पढ़ें : Small Cap Fund: 15 साल में 12 गुना रिटर्न वाली स्कीम, 10,000 रुपये की SIP से 76 लाख कॉर्पस, क्या है फंड मैनेजर की लेटेस्ट स्ट्रैटेजी
Quant Small Cap Fund Direct Plan की जरूरी जानकारी
मिनिमम इन्वेस्टमेंट: 5,000 रुपये
मिनिमम SIP: 1,000 रुपये प्रति माह
फंड हाउस: Franklin India Small Cap Fund Direct Plan
लॉन्च की तारीख: 13 जनवरी 2013
शुरुआत से सालाना रिटर्न: 17.24%
कुल एसेट्स (AUM): 35,572 करोड़ रुपये (30 सितंबर 2026 तक)
एक्सपेंस रेशियो: 0.62% (30 सितंबर 2026 तक)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 20.24%
शार्प रेश्यो: 0.61%
बीटा : 0.89%
Quant Small Cap Fund: सेक्टर वाइज होल्डिंग
फाइनेंशियल: 17.4%
कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी: 16.44%
हेल्थकेयर: 12.78%
मटेरियल्स: 12.09%
टेक्नोलॉजी: 10.01%
एनर्जी एंड यूटिलिटीज: 9.87%
इंडस्ट्रियल्स: 4.56%
कंज्यूमर स्टेपल्स: 2.85%
रियल एस्टेट: 1.64%
Quant Small Cap Fund: टॉप होल्डिंग्स
एचएफसीएल (HFCL): 6.10%
आरबीएल बैंक (RBL Bank): 4.78%
अदाणी एंटरप्राइजेज: 4.36%
अदाणी पावर: 3.56%
एजिस लॉजिस्टिक्स: 3.50%
सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन: 3.11%
आनंद राठी वेल्थ: 2.83%
वेलस्पन कॉर्प: 2.76%
अडानी ग्रीन एनर्जी: 2.61%
सोर्स: वैल्यू रिसर्च
Disclaimer: हमने यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दिया है, ना कि यह निवेश की सलाह है। किसी भी फंड का पुराना परफॉरमेंस आगे भी जारी रहेगा, इसकी गारंटी नहीं होती है। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply