stock-markett.online
Smallcap Stocks : 2025 में गिरावट- 2026 में जोरदार वापसी, इन 7 स्टॉक्स ने दिया 200% तक का रिटर्न
Smallcap Stocks : 2025 में गिरावट- 2026 में जोरदार वापसी, इन 7 स्टॉक्स ने दिया 200% तक का रिटर्न

Smallcap Stocks : 2025 में गिरावट- 2026 में जोरदार वापसी, इन 7 स्टॉक्स ने दिया 200% तक का रिटर्न

Smallcap Stocks : शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद साल 2026 में कुछ Smallcap शेयरों ने शानदार कमबैक किया है। साल 2025 में भारी बिकवाली का सामना करने वाले कई शेयर इस साल निवेशकों के लिए दमदार रिटर्न देने वाले साबित हुए हैं। इनमें कुछ शेयरों ने तो साल की शुरुआत से अब तक 100 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी दर्ज की है। खास बात यह है कि जिन कंपनियों के शेयर पिछले साल 50-60 फीसदी तक टूट गए थे, उनमें 2026 में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है।

Jindal Worldwid

Jindal Worldwide का शेयर 2025 में निवेशकों के लिए काफी निराशाजनक रहा था और इसमें 63.40 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि 2026 में शेयर ने वापसी की है और साल की शुरुआत से अब तक करीब 82.76 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी पिछले साल की भारी गिरावट के बाद इस शेयर में रिकवरी देखने को मिली है।

Kabra Extrusiontechnik

Kabra Extrusiontechnik इस सूची के सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल है। 2025 में शेयर करीब 58.98 फीसदी टूट गया था, लेकिन 2026 में इसमें जोरदार तेजी आई है। साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 220.70 फीसदी चढ़ चुका है। यानी निवेशकों को इस साल अब तक दो गुने से ज्यादा का शानदार रिटर्न मिला है।

Raymond

Raymond के शेयर ने भी जोरदार कमबैक किया है। वर्ष 2025 में इसमें 58.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। इस साल अब तक Raymond का शेयर करीब 135.67 फीसदी की तेजी के साथ निवेशकों को शानदार रिटर्न दे चुका है।

Quess Corp

Quess Corp में भी पिछले साल गिरावट देखने को मिली थी। 2025 में शेयर करीब 7.10 फीसदी नीचे आया था लेकिन 2026 में इसमें खरीदारी लौटती दिखी है। साल की शुरुआत से अब तक शेयर करीब 66.15 फीसदी चढ़ चुका है और निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

JNK India

JNK India उन शेयरों में शामिल है जिन्होंने पिछले साल की भारी गिरावट के बाद सबसे मजबूत वापसी की है। 2025 में शेयर करीब 63.29 फीसदी टूट गया था। लेकिन 2026 में इसमें जोरदार तेजी देखने को मिली और साल की शुरुआत से अब तक शेयर करीब 177.62 फीसदी उछल चुका है।

SIP 10,000 और 10 साल टारगेट: Midcap, Smallcap या Largecap, कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

CONFIPET, BLUSPRING

CONFIPET में साल की शुरुआत से अब तक करीब 149.29 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। वहीं BLUSPRING का शेयर भी करीब 102.77 फीसदी चढ़ चुका है। इन शेयरों का प्रदर्शन दिखाता है कि Smallcap सेगमेंट में तेज गिरावट के बाद रिकवरी आने पर रिटर्न भी काफी शानदार हो सकता है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *