stock-markett.online
South Indian Bank का शेयर जाएगा ₹56 तक? Q4 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स का ये है कैलकुलेशन
South Indian Bank का शेयर जाएगा ₹56 तक? Q4 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स का ये है कैलकुलेशन

South Indian Bank का शेयर जाएगा ₹56 तक? Q4 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स का ये है कैलकुलेशन

South Indian Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर साउथ इंडियन बैंक के मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। मौजूदा लेवल से यह करीब 37% उछल सकता है। अभी इसके शेयर के हालत की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 08 मई को बीएसई पर यह 2.06% की गिरावट के साथ ₹40.91 पर है। बैंक के कारोबारी नतीजे की बात करें तो मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इसका शुद्ध मुनाफा 19.1% उछलकर ₹407.5 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) 5.4% बढ़कर ₹915.3 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए रेश्यो मार्च 2026 तिमाही में 2.67% से 1.43% और नेट एनपीए रेश्यो 0.45% से 0.29% पर आ गया।

South Indian Bank पर क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?

साउथ इंडियन बैंक के लिए मार्च 2026 तिमाही धमाकेदार रही। इसकी लोन और सीएएसए ग्रोथ मजबूत रही तो स्लिपेज, ग्रास और नेट एनपीए में रॉकेट की स्पीड से सुधार दिखा और 1% से अधिक RoA (रिटर्न ऑन एसेट) भी बना रहा। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक बैंक लगातार अपने लोन मिक्स में बदलाव ला रहा है और अब इसका झुकाव कोर एसएमई और रिटेल की तरफ बढ़ रहा है जिससे NIM (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) को बढ़ावा मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि ऑपरेटिगं एक्सपेंडिचर में उछाल दिख सकता है लेकिन तेज ग्रोथ,एनआईएम में उछाल और बेहतर एसेट क्वालिटी के दम पर RoA करीब 1.1% पर बना रहा सकता है।

इसके अलावा बैंक के बोर्ड ने अगले सीएमडी की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि मौजूदा सीएमडी ने अगले कार्यकाल की इच्छा नहीं जताई है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि अंदरूनी तौर पर किसी को प्रमोशन मिलता है तो चल रहा बदलाव जारी रह सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने बैंक के शेयरों का टारगेट प्राइस ₹53 से बढ़ाकर ₹56 कर दिया है। अब रिस्क की बात करें तो एमएसएमई ग्रोथ की सुस्ती और नए सीएमडी की नियुक्ति में किसी दिक्कत से इसे झटका लग सकता है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

साउथ इंडियन बैंक के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 9 मई 2025 को बीएसई पर यह ₹23.79 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 8 महीने में यह 96.93% उछलकर 22 जनवरी 2026 को ₹46.85 के भाव पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *