stock-markett.online
Stock in News: ₹1400 करोड़ के ऑर्डर का जश्न, 4% उछलकर शेयर पहुंचे एक साल के नए हाई पर, 5 महीने में 138% रिटर्न
Stock in News: ₹1400 करोड़ के ऑर्डर का जश्न, 4% उछलकर शेयर पहुंचे एक साल के नए हाई पर, 5 महीने में 138% रिटर्न

Stock in News: ₹1400 करोड़ के ऑर्डर का जश्न, 4% उछलकर शेयर पहुंचे एक साल के नए हाई पर, 5 महीने में 138% रिटर्न

Welspun Corp Shares: बड़ी-बड़ी पाइप बनाने वाली वेलस्पन कॉर्प के शेयरों में आज जोरदार तेजी दिखी। तेल और गैस के एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए कंपनी को नए ऑर्डर्स मिले तो शेयर चमक उठे। 4% से अधिक उछलकर यह एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। खास बात ये भी है कि एक साल के निचले स्तर से यह पांच महीने में ही इस हाई पर पहुंचा है और निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक बढ़ा है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.97% की बढ़त के साथ ₹1,683.90 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.42% उछलकर एक साल के हाई ₹1,691.15 तक चढ़ गया था।

कैसा ऑर्डर मिला है Welspun Corp को

वेलस्पन कॉर्न ने आज स्टॉक मार्केट खुलने से पहले एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसे ऑयल एंड गैस एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए ₹1400 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले हैं। इसके तहत कंपनी को देश में मौजूद अपनी फैसिलिटी से पाइपों की सप्लाई करनी है। इसके साथ ही कंपनी का कंसालिडेटेड ग्लोबल ऑर्डर बुक ₹23,650 करोड़ यानी करीब $250 करोड़ पर पहुंच गया। फाइलिंग के मुताबिक इससे वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 तक लगातार ग्रोथ मिलती रहेगी।

आगे कैसा है रुझान?

6 जुलाई को सीएनबीसी-टीवी 18 से बातचीत में एलिक्जिर इक्विटीज के दीपेन मेहता ने कहा था कि वेलस्पन कॉर्प के बारे में एक अच्छी बात ये है कि ऑयल और गैस सेक्टर में हो रहे निवेश को देखते हुए और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से पैदा हुए रिस्क फैक्टर के चलते सभी देश अपने ऑयल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं, और इसमें वेलस्पन कॉर्प की भूमिका बढ़ जा रही। उन्होंने आगे कहा कि यह कंपनी अधिक सुर्खियों में भले ही नहीं रहती, लेकिन यह लगातार अच्छा रेवेन्यू और मुनाफा कमा रही है। उनका मानना है कि भारत में भी पाइप के जरिए तेल और गैस ट्रांसपोर्टेशन बढ़ाने पर काम हो रहा है और वेलस्पन कॉर्प आकर्षक वैल्यूएशन पर है। इसे कवर करने वाले सभी आठ एनालिस्ट्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है।

SBI Funds Management IPO: खुल गया ₹9813 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में गिरी सेहत, निवेश से पहले जान लें ये 10 अहम बातें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *