Stocks News: 6 महीने में 45% चढ़ा डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल ये शेयर-FII हिस्सेदारी भी बढ़ी
दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने मार्च 2026 तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में Sharda Cropchem को शामिल किया है। शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक डॉली खन्ना ने कंपनी में 1.1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी मौजूदा वैल्यू करीब 110.2 करोड़ रुपये आंकी गई है। शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो Sharda Cropchem के शेयर में पिछले 6 महीनों में 45.79 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, जबकि पिछले एक साल में शेयर ने निवेशकों को 101.16 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि लॉन्गटर्म में भी कंपनी ने निवेशकों को शानदारी रिटर्न दिया है। पिछले 6 साल में कंपनी के शेयर में 345.32 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
क्या करती है कंपनी
Sharda Cropchem ग्लोबल स्तर पर फॉर्म्युलेशंस और जेनेरिक एक्टिव इंग्रीडिएंट्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी है। कंपनी की मुख्य ताकत जेनेरिक मॉलीक्यूल्स की पहचान करना, उनके लिए डोजियर तैयार करना, रेगुलेटरी अप्रूवल हासिल करना और फंगीसाइड, हर्बीसाइड तथा इंसैक्टिसाइड सेगमेंट में प्रोडक्ट की मार्केटिंग और सप्लाई करना है। कंपनी दुनिया भर में अपने सप्लायर नेटवर्क और मजबूत ग्लोबल मौजूदगी के जरिए कई इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करती है। Sharda Cropchem ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल्स के कारोबार में भी सक्रिय है और कई इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को सेवाएं प्रदान करती है।
FII की हिस्सेदारी बढ़ी
मजबूत रिटर्न और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते यह शेयर बाजार में फोकस में बना हुआ है। ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की प्रमोटर हिस्सेदारी 74.82 फीसदी पर स्थिर रही। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) की हिस्सेदारी 4.20 फीसदी से बढ़कर 4.60 फीसदी हो गई है। हालांकि म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 9.51 फीसदी से घटकर 9.24 फीसदी पर आ गई।
इसके अलावा Dolly Khanna के कुल पोर्टफोलियो की नेटवर्थ बढ़कर करीब 505.77 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो सालाना आधार पर 181.8 फीसदी की बढ़ोतरी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक डॉली खन्ना 9 कंपनियों में निवेश रखती हैं। वहीं उन्होंने Southern Petrochemical Industries Corporation में अपनी हिस्सेदारी 0.84 फीसदी घटाई है।
(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply