Stocks to Watch, 27 Oct: BEL , Tata Steel से लेकर Maruti Suzuki तक, कल इन शेयरों पर रहेगी खास नजर- चेक लिस्ट
कल यानी 27 अक्टूबर को बाजार में कई खबरों का असर दिख सकता है। डिफेंस सौदों की मंजूरी, कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे और बोर्ड बैठकें निवेशकों की नजर में रहेंगी। कल निफ्टी की साप्ताहिक एक्सपायरी भी है।
डिफेंस शेयर
रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 2.12 लाख करोड़ रुपये की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें करीब 82% खरीद भारतीय उद्योग से होने की उम्मीद है। मंजूरी में सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए तोप प्रणाली, हेलिकॉप्टर, ड्रोन, एयर डिफेंस उपकरण और निगरानी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
इसलिए इन शेयरों पर नजर रहेगी – HAL, BEL, Mazagon Dock, Bharat Dynamics, Cochin Shipyard, Garden Reach Shipbuilders, BEML और Paras Defence and Space Technologies।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि में PV सेल्स में 9% गिरावट, 2-व्हीलर और कमर्शियल सेगमेंट ने संभाली कमान; नुवामा को इन 3 ऑटो शेयर पर भरोसा
Ather Energy
सितंबर तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई। कंसोलिडेटेड आय 63% बढ़कर 1,464 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 899 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने करीब 93,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जो सालाना आधार पर 42% ज्यादा है। मांग को देखते हुए कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है। नतीजों के बाद शेयर में 17% की तेजी देखी गई।
Tata Consumer Products
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए। जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 16.1% बढ़कर 469 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 404 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 14% बढ़कर 5,661 करोड़ रुपये हुआ। EBITDA 16.5% बढ़कर 783 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 13.5% से सुधरकर 13.8% हो गया।
इन कंपनियों के नतीजे
जिन कंपनियों के नतीजे आने हैं, वे हैं Cipla, Maruti Suzuki, L&T, SBI Life, Bajaj Auto और Tata Steel। इनके अलावा Star Health, Max Financial, Indus Towers, Tata Capital, SAIL, Waaree Energies, Piramal Pharma और Raymond समेत 40 से ज्यादा कंपनियां नतीजे बताएंगी। Mazagon Dock के नतीजे भी कल हैं, यानी इस शेयर पर डिफेंस मंजूरी और नतीजे, दोनों खबरों का असर रहेगा।
यह भी पढ़ें : TCS vs Infosys vs HCL Tech: तिमाही नतीजों के बाद कहां खड़े हैं आईटी स्टॉक्स, किसका बिजनेस और ग्रोथ सबसे मजबूत?
बोर्ड बैठकें
Avalon Technologies, Sky Gold and Diamonds और Tata Capital के बोर्ड पैसा जुटाने पर विचार करेंगे। FDC का बोर्ड शेयर बायबैक पर विचार करेगा। Transport Corporation of India NCD के प्राइवेट प्लेसमेंट से पैसा जुटाने पर विचार करेगी। NCD ऐसे बॉन्ड होते हैं, जिन्हें शेयर में नहीं बदला जा सकता।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply