Stocks to watch Today 12 May 2026: Indian Hotels Company,SBI से लेकर JBM Auto तक, आज इंट्रा डे में इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी मूवमेंट
Stocks to watch Today 12 May 2026: 11 मई को शेयर बाजार बंद होने के बाद कई कंपनियों ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी एलान किया है। आज बाजार खुलने के साथ आज कई कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। हमारी इस लिस्ट में Indian Hotels Company Limited, SBI और JBM Auto जैसी कंपनियों के शेयर शामिल हैं। आज इंट्रा डे में आज बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Indian Hotels Company Limited
Indian Hotels Company Limited का शेयर 11 मई को 1.2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 664.80 रुपये पर बंद हुआ। बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल के 522 करोड़ रुपये से बढ़कर 600 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो बाजार अनुमान 552 करोड़ रुपये से भी बेहतर रहा। वहीं, कुल आय 2425 करोड़ रुपये से बढ़कर 2765 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 3.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी घोषणा की है।
SBI
State Bank of India ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि धर्मेंद्र सिंह शेखावत ने डायरेक्टर पद के चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले उनका नाम बोर्ड चुनाव के उम्मीदवारों में शामिल था। अब बैंक उनकी उम्मीदवारी को आधिकारिक सूची से हटा देगा। इस घटनाक्रम के बाद निवेशकों की नजर बैंक के बोर्ड चुनाव और आगे की रणनीति पर बनी रहेगी।
Syrma SGS Technology
Syrma SGS Technology ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 65.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 101 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही कंपनी की आय 920 करोड़ रुपये से बढ़कर 1465 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA भी 116 करोड़ रुपये से बढ़कर 170 करोड़ रुपये रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 11.89 प्रतिशत पर आ गया, जिससे लागत बढ़ने का दबाव साफ दिखाई दिया।
JBM Auto
JBM Auto ने चौथी तिमाही में मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 66.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 74.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कुल आय 1646 करोड़ रुपये से बढ़कर 1852 करोड़ रुपये रही। EBITDA 197 करोड़ रुपये से बढ़कर 237 करोड़ रुपये पहुंचा। खास बात यह रही कि EBITDA मार्जिन 12 प्रतिशत से बढ़कर 12.8 प्रतिशत हो गया, जो बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन को दर्शाता है।
JSW Energy
JSW Energy ने बाजार बंद होने के बाद चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। हालांकि 11 मई को शेयर करीब 2 प्रतिशत गिरकर 558 रुपये पर बंद हुआ, लेकिन कंपनी के बेहतर नतीजों के कारण अगले कारोबारी सत्र में शेयर पर असर देखने को मिल सकता है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 415 करोड़ रुपये से बढ़कर 574 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कुल आमदनी 3189 करोड़ रुपये से बढ़कर 4499 करोड़ रुपये पहुंच गई, जिससे कारोबार में मजबूत वृद्धि का संकेत मिला।
Sai Life Sciences
Sai Life Sciences का शेयर 11 मई 2026 को लगभग 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1126 रुपये पर बंद हुआ। बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने बताया कि वह भारत की पहली CRDMO कंपनी बन गई है, जिसकी सभी फैसिलिटी अब 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी पर संचालित होंगी। कंपनी का यह कदम ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले कारोबारी सत्र में शेयर पर दिखाई दे सकता है।
HFCL
HFCL को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से 184 करोड़ रुपये के एक्सपोर्ट ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ये ऑर्डर उसके ग्लोबल बिजनेस विस्तार के लिए काफी अहम हैं। इस डील के बाद निवेशकों की नजर कंपनी की भविष्य की आय और शेयर प्रदर्शन पर बनी रहेगी। माना जा रहा है कि इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply