stock-markett.online
Surya Gochar 2026: वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले है सूर्य, जानें किन राशियों के लिए चुनौतियों भरा होगा ये समय
Surya Gochar 2026: वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले है सूर्य, जानें किन राशियों के लिए चुनौतियों भरा होगा ये समय

Surya Gochar 2026: वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले है सूर्य, जानें किन राशियों के लिए चुनौतियों भरा होगा ये समय

Surya Gochar 2026: सूर्य देव को जातक की कुंडली में पिता, यश और सेहत का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इनका स्थान ग्रहों के राजा का है। इनकी गिनती शुभ ग्रहों में की जाती है और शुभ-मांगलिक कार्यों में सूर्य की स्थिति का विचार किया जाता है। सूर्य एक वर्ष में लगभग 30 दिनों तक एक राशि में रहते हुए सभी 12 राशियों में बारी-बारी से गोचर करते हैं। सूर्य का यह गोचर संक्रांति कहलाता है।

सूर्य ग्रह का गोचर 15 मई को वृषभ राशि में होगा और 15 जून तक सूर्य इसी राशि में संचार करते रहेंगे। सूर्य ग्रह 15 तारीख की सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर राशि बदलेंगे। इस राशि में सूर्य के गोचर से 3 राशियों का जीवन चुनौतीपूर्ण होगा। इन राशियों के जीवन में यह एक माह की अवधि कष्टकारी हो सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये तीन राशियां और इनके जीवन में कैसी चुनौतियां आ सकती हैं?

इन 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा समय

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी, सामाजिक छवि पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। मानसिक तनाव के कारण आपके काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को इस दौरान पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। भाई-बहनों के साथ मतभेद या कोई परेशानी सामने आ सकती। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बजट का असंतुलन आपको कर्ज लेने पर मजबूर कर सकता है।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहना चाहिए। सूर्य के प्रभाव से त्वचा रोग, पित्त दोष या शारीरिक कमजोरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस समय निवेश के मामलों में कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

सूर्य के वृषभ गोचर से बचने के उपाय

इस गोचर काल में धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। सूर्य अनुशासन के प्रतीक हैं, इसलिए तीनों राशियों के जातकों को अपनी दिनचर्या और व्यवहार में बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। इस कठिन समय के असर को कम करने के लिए नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें। ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें। आर्थिक स्थिरता के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा और सफेद वस्तुओं का भोग लगाना शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *