stock-markett.online
Swiggy Q4 Results: कंपनी का घाटा घटकर 800 करोड़ रुपये पर आया, क्विक कॉमर्स सेगमेंट में 53% की ग्रोथ
Swiggy Q4 Results: कंपनी का घाटा घटकर 800 करोड़ रुपये पर आया, क्विक कॉमर्स सेगमेंट में 53% की ग्रोथ

Swiggy Q4 Results: कंपनी का घाटा घटकर 800 करोड़ रुपये पर आया, क्विक कॉमर्स सेगमेंट में 53% की ग्रोथ

Swiggy Ltd ने शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद मार्च 2026 में समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा कम होकर 800 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 1081 करोड़ रुपये पर था।

तिमाही के दौरान कंपनी की आय में भी तेजी देखने को मिली हो, जो 6383 करोड़ रुपये पर रही। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी ने 4410 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी। मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA घाटा कम होकर 697 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 962 करोड़ रुपये पर था।

क्विक कॉमर्स सेगमेंट में 53 फीसदी की बढ़त

Swiggy ने मार्च तिमाही में कई बिजनेस सेगमेंट्स में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी का फूड डिलीवरी बिजनेस सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़ा, जबकि क्विक कॉमर्स सेगमेंट में 53 फीसदी की शानदार बढ़त देखने को मिली। आउट-ऑफ-होम कंजम्प्शन बिजनेस में 60 फीसदी की तेजी दर्ज की गई वहीं सप्लाई चेन कारोबार 56 फीसदी बढ़ा। कंपनी का फूड डिलीवरी ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) 22.6 फीसदी बढ़ा, जबकि क्विक कॉमर्स GOV में 69 फीसदी की मजबूत उछाल रही।

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को स्विगी का शेयर 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 282.80 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 10.28 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अबतक कंपनी के शेयर में 27.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *