stock-markett.online
Tamil Nadu Govt Formation: ‘पीठ में छुरा घोंपने वाले…’; DMK का कांग्रेस पर तीखा हमला, विजय के साथ मिलकर सरकार बनाने पर उठाए सवाल

Tamil Nadu Election Results: थलापति विजय को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन की घोषणा कर कांग्रेस अपने ही सहयोगी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने कांग्रेस को “पीठ में छुरा घोंपने वाला” करार दिया है। कांग्रेस ने MK स्टालिन के साथ अपना गठबंधन तोड़कर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि TVK को समर्थन देने का कांग्रेस का एकतरफा फैसला है। तमिलनाडु में कांग्रेस के पांच विधायक हैं।

कांग्रेस आलाकमान ने अपनी राज्य इकाई को निर्देश दिया था कि वे विजय को समर्थन देने के मामले पर कोई फैसला लें। इसके बाद, मंगलवार देर रात हुई एक बैठक में तमिलनाडु कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) ने विजय को समर्थन देने का फैसला किया। अन्नादुरई ने कहा, “DMK, INC द्वारा TVK को दिए गए समर्थन का अनुमोदन नहीं करती। यह उनका एकतरफ़ा फैसला है। पीठ में छुरा घोंपने वाले…।”

कांग्रेस ने कहा है कि तमिलनाडु की जनता का जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है। पार्टी इस बात पर अडिग है कि इस दक्षिणी राज्य में BJP और उसके इशारों पर चलने वाली ताकतों को सरकार चलाने का मौका नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस के महासचिव KC वेणुगोपाल ने बताया कि विजय ने कांग्रेस से संपर्क किया था और सरकार बनाने के लिए पार्टी का समर्थन मांगा था।

वेणुगोपाल ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “TVK के अध्यक्ष थिरु विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से समर्थन का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने राजनीतिक मिशन में ‘पेरुमथलाइवर कामराज’ से प्रेरणा लेने की बात भी कही है। INC का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि तमिलनाडु की जनता का जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है, जो संविधान की मूल भावना और उसके हर अक्षर की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हो।”

सूत्रों के अनुसार अभी इस बात को लेकर मंत्रणा जारी है कि विजय के साथ जाने की स्थिति में सरकार का बाहर से समर्थन करना है या फिर सरकार का हिस्सा बनना है। विजय ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर समर्थन का आग्रह किया था। इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर के बीच मंत्रणा हुई और फिर कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य इकाई को निर्देश जारी किया कि वह राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय ले।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि तमिलनाडु का जनादेश धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है। वह BJP तथा उसके प्रतिनिधि समूहों को सत्ता से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध है। वेणुगोपाल ने कहा, “टीवीके अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस से तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने राजनीतिक मिशन में पेरुमथलाईवर कामराज से भी प्रेरणा लेने की बात कही है। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि तमिलनाडु में जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है, जो संविधान की अक्षरशः रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो।”

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu Results: विजय को 10 नहीं 12 विधायकों की जरूरत! कांग्रेस के पास सिर्फ 5 MLA, फिर TVK कैसे बनाएगी सरकार? जानें- पूरा गणित

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि भाजपा और उसके प्रतिनिधि किसी भी तरह से तमिलनाडु सरकार को न चलाएं। उनका कहना था, “ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को चुनाव परिणाम के मद्देनजर राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजय के अनुरोध पर अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है।” तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस फिलहाल DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *