TCS Dividend: टीसीएस के IPO में लगाए थे 85,000 रुपये, अब सिर्फ डिविडेंड से हो रही सालाना 88,000 रुपये की इनकम
TCS Dividend History: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही नतीजों के साथ ही कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। TCS उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिसने सिर्फ शेयर की कीमत से ही नहीं बल्कि बोनस शेयर और डिविडेंड से भी निवेशकों की लगातार कमाई करा रही है। अगर किसी ने इस कंपनी के आईपीओ में सिर्फ 100 शेयर खरीदे होते तो अभी सिर्फ डिविडेंड से निवेशकों को करीब 88,000 रुपये की सालाना कमाई हो रही होती।
2004 में आया था कंपनी का IPO
TCS का IPO 25 अगस्त 2004 को 850 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर आया था, जबकि इसकी लिस्टिंग 1,076 रुपये पर हुई थी। अगर किसी निवेशक ने IPO में 100 शेयर खरीदे होते, तो उसे करीब 85,000 रुपये का निवेश करना पड़ता।
ये भी पढ़ें: TCS Q1 Results: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी का आ गया तिमाही नतीजा, निवेशकों के लिए 1200% डिविडेंड का ऐलान
इसके बाद कंपनी ने तीन बार 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए। पहला बोनस 2006 में मिला, जिससे 100 शेयर बढ़कर 200 हो गए। फिर 2009 में दोबारा 1:1 बोनस मिलने पर शेयरों की संख्या 400 हो गई। इसके बाद 2018 में तीसरी बार 1:1 बोनस जारी हुआ और निवेशक के पास कुल 800 शेयर हो गए।
यानी बिना एक भी अतिरिक्त शेयर खरीदे, सिर्फ बोनस के दम पर शुरुआती 100 शेयर आठ गुना होकर 800 शेयर बन गए।
नोट: यह कैलकुलेशन के आधार पर जानकारी है, यहां ध्यान देने वाली बात है कि लॉट साइज के आधार पर ही आप बिड कर सकते हैं।
सिर्फ डिविडेंड से 88,000 रुपये की सालाना कमाई
TCS अपने निवेशकों को नियमित डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने कुल 110 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया। इसमें मई 2026 में 31 रुपये, जनवरी 2026 में 46 रुपये का विशेष डिविडेंड और 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, अक्टूबर 2025 में 11 रुपये तथा जुलाई 2025 में 11 रुपये का डिविडेंड शामिल रहा।
ये भी पढ़ें: 3 सेशन में 20% तक टूटने के बाद चमका वेदांता ग्रुप का ये स्टॉक, इंट्राडे में 8% की जबरदस्त छलांग, जानें क्यों आई तेजी
अगर किसी निवेशक के पास बोनस के बाद 800 शेयर हैं, तो 110 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से उसे एक साल में कुल 88,000 रुपये का डिविडेंड मिला होगा। दिलचस्प बात यह है कि यह रकम उसके शुरुआती निवेश 85,000 रुपये से भी अधिक है। यानी आज सिर्फ डिविडेंड से ही हर साल शुरुआती निवेश से ज्यादा कमाई हो रही है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply