stock-markett.online
Titan Share Price : मुनाफे में 29% का जबरदस्त उछाल, नुवामा ने दिया ‘BUY’ रेटिंग के साथ बड़ा टारगेट; चेक करें लेवल्स
Titan Share Price : मुनाफे में 29% का जबरदस्त उछाल, नुवामा ने दिया ‘BUY’ रेटिंग के साथ बड़ा टारगेट; चेक करें लेवल्स

Titan Share Price : मुनाफे में 29% का जबरदस्त उछाल, नुवामा ने दिया ‘BUY’ रेटिंग के साथ बड़ा टारगेट; चेक करें लेवल्स

Titan Share Price : टाइटन कंपनी ने FY 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की आय, मुनाफा और ऑपरेटिंग ग्रोथ मजबूत रही, जिससे बिजनेस में तेजी बनी हुई है। इसी को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर भरोसा जताया है और टार्गेट प्राइस बढ़ा दिया है।

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने टाइटन के शेयर पर अपनी ‘BUY’ (खरीदारी) की रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। इसी भरोसे के चलते नुवामा ने टाइटन का टारगेट प्राइस पहले के 4,926 रुपये से बढ़ाकर 5,240 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा भाव से इस शेयर में अभी भी बड़ी बढ़त की संभावना है।

बता दें कि, बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan) के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। कंपनी का शेयर 204.90 (5 %) रुपये की बढ़त के साथ 4,513.40 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद निवेशकों में भारी उत्साह है।

कैसी रही चौथी तिमाही की कमाई?

टाइटन ने इस तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल कमाई (Revenue) में सालाना आधार पर 78% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 19.3% और शुद्ध लाभ (PAT) 29% बढ़ा है। हालांकि, सोने (Bullion) की बिक्री बढ़ने से मार्जिन पर थोड़ा असर पड़ा, लेकिन कोर ज्वेलरी बिजनेस का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा।

यह भी पढ़े : SBI Share Price: मुनाफे में 5.6% की बढ़त के बावजूद लुढ़का स्टॉक, नुवामा ने दिया बॉय रेटिंग; लेकिन क्यों घटाया टारगेट?

तनिष्क और कैरेटलेन का कमाल

ज्वेलरी सेगमेंट टाइटन की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा है। इस तिमाही में ज्वेलरी बिजनेस (बिना बुलियन के) 45% की दर से बढ़ा और 16,200 करोड़ रुपये की कमाई की। पिछले 9 महीनों से ग्राहकों की संख्या में जो ठहराव दिख रहा था, वह इस तिमाही में खत्म हुआ और खरीदारों की संख्या में 8% की बढ़ोतरी हुई।

सोने की बढ़ती कीमतों के कारण कई लोगों ने शादी की खरीदारी पहले ही कर ली, जिसका फायदा टाइटन को मिला।

घड़ी और चश्मा कारोबार में भी बढ़त

घड़ी और वियरेबल सेगमेंट में 7.8% की ग्रोथ रही। लोग अब महंगी और एनालॉग घड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। चश्मा कारोबार में भी डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है, जिससे कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूती मिली है।

कंपनी के बारे में

टाइटन कंपनी की शुरुआत 1984 में टाटा ग्रुप और तमिलनाडु सरकार (TIDCO) के साझा प्रयास से हुई थी। घड़ी बनाने से शुरू हुई यह कंपनी आज ज्वेलरी (Tanishq), चश्मा (Titan Eye+), परफ्यूम, बैग और साड़ियों (Taneira) के क्षेत्र में देश की मार्केट लीडर है। कंपनी की कुल सेल में करीब 90% हिस्सा ज्वेलरी बिजनेस से आता है। मजबूत ब्रांड वैल्यू और भविष्य के विस्तार को देखते हुए टाइटन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद शेयर साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *