stock-markett.online
TMC हारेगी तभी…15 साल पहले बंगाल के शख्स ने खाई कसम, अब बीजेपी की जीत के बाद लिया बड़ा फैसला
TMC हारेगी तभी…15 साल पहले बंगाल के शख्स ने खाई कसम, अब बीजेपी की जीत के बाद लिया बड़ा फैसला

TMC हारेगी तभी…15 साल पहले बंगाल के शख्स ने खाई कसम, अब बीजेपी की जीत के बाद लिया बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में 15 साल के बाद सत्ता का परिवर्तन हो गया है। 15 साल से राज्य में टीएमसी की सरकार रही, जिसे 2026 के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिली है। वहीं राज्य में इस बार भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त आंधी दिखी। भाजपा की इस जीत की आंधी में खुद ममता बनर्जी भी अपनी सीट बचा नहीं पाईं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से ममता बनर्जी को मात दी। वहीं भाजपा, पहली बार बंगाल में अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं चुनावी नतीजों के बाद सूबे से एक मजेदार खबर निकल कर सामने आई है।

15 साल से नहीं कटवाए थे अपने बाल

पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति ने तृणमूल कांग्रेस के विरोध में 15 साल तक अपने बाल नहीं कटवाए। अब 2026 विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उसने अपना सिर मुंडवा लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस व्यक्ति का नाम बनेश्वर बर्मन है, जो पश्चिम बंगाल के बामन पारा गांव का रहने वाला और भारतीय जनता पार्टी का समर्थक है। उसने साल 2011 में यह कसम खाई थी, जब ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस राज्य की सत्ता में आई थी। उस समय बनेश्वर बर्मन ने कहा था कि जब तक तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर नहीं हो जाएगी, तब तक वह अपने बाल नहीं कटवाएगा।

खाई थी ये बड़ी कसम 

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन को खत्म कर दिया। इसके बाद इस हफ्ते बनेश्वर बर्मन ने एक स्थानीय सैलून में जाकर अपना सिर मुंडवाया और अपनी पुरानी कसम पूरी की। इलाके से सामने आए वीडियो में देखा गया कि जब बनेश्वर बर्मन अपने बाल कटवा रहे थे, तब वहां काफी लोग जमा हो गए। भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने भी इस मौके का जश्न मनाया और इसे पश्चिम बंगाल में हुए राजनीतिक बदलाव का प्रतीक बताया।

राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है भाजपा

बता दें कि, 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस करीब 80 सीटों तक सिमट गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भवानीपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव हार गईं। इन चुनाव नतीजों के साथ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसी के साथ साल 2011 से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस सरकार का भी अंत हो गया।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *