Top Midcap Mutual Fund : ये 5 मिड कैप म्यूचुअल फंड 5 साल में रहे विनर, 19 से 22% मिला CAGR रिटर्न; ₹25000 की SIP बनी ₹25 लाख
Top Midcap Mutual Fund : मिड कैप म्यूचुअल फंड्स पिछले कुछ सालों में निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं। इसकी वजह यह है कि इनमें लार्ज कैप फंड्स के मुकाबले बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है, जबकि स्मॉल कैप फंड्स की तुलना में रिस्क कम माना जाता है।
इसलिए लंबी अवधि के लिए एसआईपी करने वाले कई निवेशक मिड कैप फंड्स को चुन रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में कई मिड कैप फंड्स ने शानदार परफॉर्म किया है और निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है।
5 साल में इन 5 मिड कैप फंड ने दिया 22% तक CAGR रिटर्न
यदि पिछले 5 सालों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो Motilal Oswal Midcap Regular (21.67%), Invesco India Mid Cap Regular (20.04%), Nippon India Growth Mid Cap Regular (19.84%), HDFC Mid Cap Regular (19.77%) और Nippon India Growth Mid Cap Institutional (18.80%) ने सबसे बेहतर रिटर्न देने वाले फंड्स में जगह बनाई है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण ये फंड्स एसआईपी निवेशकों की पसंद बने हुए हैं।
ALSO READ: Mutual Fund Losers: 1 साल में कई इक्विटी स्कीम रेड जोन में, आपकी भी SIP स्ट्रैटेजी हो रही फेल? कैसे रिटर्न ट्रैक पर लौटेगा पोर्टफोलियो
5 साल के रिटर्न के आधार पर Top 5 Mid Cap Regular Funds
- Motilal Oswal Midcap Regular : 21.67%
- Invesco India Mid Cap Regular : 20.04%
- Nippon India Growth Mid Cap Regular : 19.84%
- HDFC Mid Cap Regular : 19.77%
- Nippon India Growth Mid Cap Institutional : 18.80%
Top 5 Mid Cap Direct Funds: कैलकुलेशन से समझें
आमतौर पर म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में 12% का रिटर्न देते हैं। लेकिन अगर आपके पास किसी फंड के रिटर्न का आंकड़ा हो तो आपके लिए कैलकुलेशन आसान हो जाता है। मान लीजिए आपने Motilal Oswal Midcap Regular में एसआईपी की शुरुआत की। तो इस फंड में आप ₹25 लाख से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं।
हर महीने का निवेश : ₹25000
निवेश की अवधि : 5 साल
5 सालों में मिलने वाला ब्याज : 21.67%
5 सालों में कुल निवेश : ₹15,00,000
5 सालों में मिला रिटर्न : ₹10,69,575
5 सालों में तैयार हुआ फंड : ₹25,69,575
कैलकुलेशन से देखा जाए तो आप महज 5 सालों में अपने लिए ₹25 लाख से ज्यादा का रिटर्न तैयार कर सकते हैं।
ALSO READ: Franklin India Mid Cap Fund: 32 साल से 19% CAGR वाली स्कीम, हाई रिटर्न के पीछे क्या है स्ट्रैटेजी और पोर्टफोलियो
एसआईपी कैलकुलेटर क्या है?
एसआईपी (SIP) कैलकुलेटर एक आसान ऑनलाइन टूल है, जो यह अनुमान लगाने में मदद करता है कि हर महीने म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर भविष्य में आपको लगभग कितना पैसा मिल सकता है। आज के समय में कई लोग, खासकर युवा, एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश की जा सकती है।
सोर्स: वैल्यू रिसर्च
नोट: यह जानकारी केवल जानकारी के लिए है। यह ET Now Swadesh के निजी विचार भी नहीं हैं। यहां दिए गए फंड के उदाहरण सिर्फ पुराने रिटर्न दिखाने के लिए हैं। पिछले रिटर्न भविष्य में मिलने वाले रिटर्न की गारंटी नहीं होते। बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply