stock-markett.online
Trading plan: बाजार में रिकवरी है लेकिन भरोसा नहीं, उछाल में बिकवाली का नजरिया रखें
Trading plan: बाजार में रिकवरी है लेकिन भरोसा नहीं, उछाल में बिकवाली का नजरिया रखें

Trading plan: बाजार में रिकवरी है लेकिन भरोसा नहीं, उछाल में बिकवाली का नजरिया रखें

Trading plan : रिलायंस की अगुवाई में बाजार में शानदार रिकवरी आई है। निचले स्तरों से निफ्टी 250 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा है। यह 22650 के पार दिख रहा है। इधर बैंक निफ्टी में भी रिकवरी है। मिडकैप-स्मॉलकैप की गिरावट पर भी ब्रेक लगा है। आज कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा रफ्तार देखने को मिल रहा है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स 2 फीसदी चढ़ा है। BSE करीब 4 परसेंट उछलकर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। इधर फार्मा, डिफेंस, मेटल में जोश है। लेकिन PSU बैंक शेयरों में प्रेशर देखने को मिल रहा है।

सुप्रीम इंडस्ट्रीज के नतीजे सभी फ्रंट पर अनुमान से कमजोर रहे हैं। आय, मुनाफा और मार्जिन से निराशा मिली है। नतीजों के बाद शेयर तीन परसेंट फिसला है। उधर APL APOLLO TUBES के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है । लेकिन आय और मार्जिन कम रहे हैं। उधर कल L&T, मारुति, बजाज ऑटो समेत निफ्टी की 6 कंपनियां अपने रिजल्ट पेश करेंगी। महंगी कमोडिटी के चलते मारुति के मुनाफे और मार्जिन पर दबाव संभव है। इधर सिप्ला का मुनाफा 35% घट सकता है। इंडस टॉवर, रेडिको और SAIL समेत वायदा की सात कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

बाजार: बढ़िया रिकवरी

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने खरीदारी के जोन का सम्मान किया। रिलायंस की अगुवाई में रिकवरी आई। बैंक निफ्टी और IT दोनों में भी रिकवरी दिखी। मिड और स्मॉल कैप्स में शानदार रिकवरी रही। एडवांस/डिक्लाइन में जबरदस्त सुधार दिखा है। कच्चा तेल अभी भी कंफर्ट जोन से ऊपर है। रुपये में अभी भी कमजोरी जारी बड़ा सवाल ये है कि क्या रिकवरी फिर फेल होगी ?

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में रिकवरी है, लेकिन भरोसा नहीं और ये रिकवरी कब फेल हो जाए कहना मुश्किल है। बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी कमजोरी का ही है। ऐसे में रैलियों में EXIT का नजरिया रखें और दोबारा शॉर्ट करने के लिए भी तैयार रहें। मार्केट ब्रेथ आज जैसी रही तो बाजार में रिकवरी टिकेगी। मिड और स्मॉल कैप्स काफी गिर चुके हैं। इनमें थोड़ी और रिकवरी की उम्मीद रहेगी।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 22,500-22,550 पर सपोर्ट और 22,750-22,800 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 53,800-54,000 पर सपोर्ट और 54,400-54,600 पर रेजिस्टेंस है।

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल सपाट, जानिए क्या जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के बाद जारी रह पाएगी इसकी रिकवरी

प्री-CAS रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि …………………..

 

अपडेट जारी…………..

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *