stock-markett.online
Trading Strategy : कुछ दिनों तक इंडेक्स में सख्ती से इंट्राडे रहें, कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लेकर जाएं
Trading Strategy : कुछ दिनों तक इंडेक्स में सख्ती से इंट्राडे रहें, कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लेकर जाएं

Trading Strategy : कुछ दिनों तक इंडेक्स में सख्ती से इंट्राडे रहें, कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लेकर जाएं

Trading Strategy : बाजार में जोरदार तेजी लौटी है। निफ्टी 160 अंक उछलकर 24200 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी में 600 प्वाइंट का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी ठंडा पड़ा है। इसमें करीब 5% की गिरावट आई है। केमिकल,सरकारी बैंक और NBFCs में सबसे ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। NBFCs में 3 फीसदी की तेजी के साथ श्रीराम फाइनेंस और चोला फाइनेंस वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही रियल्टी और ऑटो में भी खरीदारी लौटी है। वहीं IT, मेटल और FMCG में हल्की नरमी देखने को मिल रही है।

निफ्टी में 23,800 और 24,300 की लड़ाई

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले बुधवार की कैंडल अब तक टिकी हुई है। 3 दिनों से निफ्टी उसी दिन के हाई और लो के बीच में है। पिछले बुधवार का निचला स्तर 23,805 और हाई 24,300 था। 2 दिनों से निफ्टी का निचला स्तर करीब 24,000 रहा है। ऐसे में 24,000 पहला सपोर्ट और 23,800 फाइनल सपोर्ट है। ट्रंप पलटे लेकिन इस बार कच्चा तेल नहीं गिरा है।

हमारे लिए सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर कच्चे तेल का ही है। हालांकि अब सब मान रहे हैं कि कच्चे तेल की रैली नहीं टिकेगी। कच्चा तेल फंडामेंटली कमजोर है और शायद वापस $75 के नीचे जाएगा। मगर जब तक $85 के ऊपर है,थोड़ी टेंशन तो रहेगी। FIIs की भी 2 दिनों से थोड़ी बिकवाली लौटी है। कल कैश में छोटी बिकवाली रही लेकिन फ्यूचर्स में बड़ी बिकवाली रही। डॉलर-रुपया हमारे लिए अभी भी सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में इंडेक्स में इंट्राडे रहें,स्टॉक स्पेसिफिक मौके खोजें

वेस्ट एशिया: एक बार फिर TACO

हॉर्मुज पर टोल वसूलने के प्लान से ट्रंप 24 घंटे के भीतर पलट गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक खाड़ी देशों के दबाव के बाद ट्रंप को ये प्लान वापस लेना पड़ा है। 20% US टोल की जगह खाड़ी देशों के साथ ट्रेड और इन्वेस्टमेंट डील होंगी।

US और ईरान युद्ध: ताजा हालात

US ने भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से फिर हमले शुरू किए। ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर नेवल ब्लॉकेड फिर शुरू हो गया है। US सेंट्रल कमांड का कहना है कि वेस्ट एशिया में US नेवी के 20 से ज्यादा युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान तैनात है। US ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने हुसैन शामखानी (Hossein Shamkhani) के शिपिंग नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। हुसैन शामखानी ईरान और रूस के लिए तेल और हथियारों के बड़े कारोबारी हैं।

बाजार: कहां रखें नजर?

आज कई नॉन लेंडिंग NBFCs के नतीजे आएंगे। इसके अलावा यूनियन बैंक के नतीजे भी आज हैं। सभी बड़े प्राइवेट बैंकों के नतीजे शनिवार को हैं। HDFC बैंक, ICICI बैंक, कोटक, एक्सिस के नतीजे शनिवार को आएंगे। उससे पहले शुक्रवार को रिलायंस के नतीजे आएंगे। यानी अब यहां से एक नजर अर्निंग्स सीजन पर होगी। फाइनेंशियल सेक्टर की अर्निंग्स सबसे अहम होंगी। बाजार की नजर एसेट क्वालिटी और क्रेडिट ग्रोथ पर रहेगी। अगर बाजार को चलना है तो बैंकों को लीड करना होगा। बैंकों की दिक्कत ये है कि ऊंचा कच्चा तेल और डॉलर एल्गो निगेटिव हैं। निफ्टी में 23,800 का निर्णायक स्तर है। बैंक निफ्टी में 56,500 का निर्णायक स्तर है।

बाजार: क्या हो रणनीति?

कुछ दिनों तक इंडेक्स में सख्ती से इंट्राडे रहें। कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लेकर जाएं। किसी भी दिन के प्राइस एक्शन को फाइनल ना मानें। फार्मा अभी भी सबसे मजबूत इंडेक्स है। अगर आज IT में रिकवरी आती है तो ये बड़ा पॉजिटिव होगा। रेट सेंसिटिव शेयरों में गिरावट पर SIP करें। कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में कुछ समय लॉन्ग्स से बचें। मगर अच्छे शेयर जैसे इंडिगो,पिडिलाइट और एशियन पेंट्स में SIP करें।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,950-24,050 पर और बड़ा सपोर्ट 23,800-23,850 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 23,950-24,000 है। इसके लिए SL 23,850 पर रखें। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,100-24,150 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,250-24,300 पर है। 24,200-24,250 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें। SL पर 24,300 रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 57,000-57,200 पर और बड़ा सपोर्ट 56,500-56,800 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 57,500-57,800 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58,000-58,200 पर है। अभी बैंक निफ्टी में कोई ट्रेड नहीं है।

 

Top Picks : बाजार में लौटी जोरदार तेजी के बीच यह फार्मा शेयर करा सकता है बंपर कमाई, हरगिज न चूके नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *