stock-markett.online
UPI New Feature : QR स्कैन का झंझट खत्म! अब फोन टैप करते ही होगा UPI पेमेंट, एक बार में कितने रुपये कर सकेंगे भुगतान?
UPI New Feature : QR स्कैन का झंझट खत्म! अब फोन टैप करते ही होगा UPI पेमेंट, एक बार में कितने रुपये कर सकेंगे भुगतान?

UPI New Feature : QR स्कैन का झंझट खत्म! अब फोन टैप करते ही होगा UPI पेमेंट, एक बार में कितने रुपये कर सकेंगे भुगतान?

UPI New Feature : सोचिए, दुकान पर बिल आया और सामने पेमेंट मशीन रखी है। अब आपको न QR कोड ढूंढना है, न UPI ID डालनी है और न ही हर बार UPI ऐप खोलने की जरूरत होगी। बस फोन अनलॉक किया, पेमेंट मशीन के पास ले जाकर टैप किया और भुगतान हो गया। NPCI ने डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए UPI Tap and Pay Feature लॉन्च किया है। इसका मकसद UPI में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा देना है, ताकि रोजमर्रा की खरीदारी का भुगतान ज्यादा तेज और आसान हो सके।

मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest 2026) के दौरान इस फीचर को लॉन्च किया गया। इसका उद्घाटन RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया। UPI का संचालन करने वाली संस्था NPCI के मुताबिक, Tap & Pay में NFC तकनीक का इस्तेमाल होगा। हालांकि, इसके लिए आपके फोन में NFC की सुविधा होना जरूरी है। साथ ही जिस दुकान पर भुगतान करना है, वहां भी NFC इनेबल POS टर्मिनल यानी ऐसी पेमेंट मशीन होनी चाहिए जो टैप से भुगतान स्वीकार करती हो।

ये भी पढ़ें : Global Fintech Fest 2026 : यूपीआई यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, RBI गवर्नर ने लॉन्च किया MyUPI यानी UPI Help 2.0

कैसे काम करेगा UPI Tap & Pay?

अभी UPI से भुगतान करने का सबसे आम तरीका QR कोड स्कैन करना है। दुकानदार QR कोड दिखाता है और ग्राहक UPI ऐप खोलकर उसे स्कैन करता है। इसके बाद रकम डालकर भुगतान किया जाता है। Tap & Pay इस प्रक्रिया को और आसान बनाता है। NFC वाला स्मार्टफोन लेकर आपको NFC बेस्ड POS मशीन के पास जाना होगा। फोन को अनलॉक करके मशीन पर टैप करने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। POS मशीन में पहले से जितनी रकम दर्ज होगी, उसी रकम का भुगतान किया जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो QR कोड स्कैन करने के बजाय अब पेमेंट मशीन पर फोन टैप करके भुगतान किया जा सकेगा।

एक बार में कितने रुपये का पेमेंट होगा?

इस फीचर की सबसे अहम बात भुगतान की सीमा है। NPCI के मुताबिक, UPI Tap & Pay के जरिए 5,000 रुपये तक का भुगतान बिना UPI PIN डाले किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि 500, 1,000, 2,000 या 5,000 रुपये तक की खरीदारी में निर्धारित शर्तों के तहत फोन को POS मशीन पर टैप करके भुगतान किया जा सकता है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर रकम का भुगतान बिना PIN के किया जा सकेगा। 5,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर PIN की जरूरत पड़ सकती है।

NFC क्या है?

NFC एक ऐसी वायरलेस तकनीक है, जिसमें दो डिवाइस को बहुत पास लाने पर वे आपस में जानकारी साझा कर सकते हैं। जैसे कॉन्टैक्टलेस कार्ड को पेमेंट मशीन पर टैप करके भुगतान किया जाता है, उसी तरह NFC वाले फोन को POS मशीन के पास लाकर UPI पेमेंट किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें : Debit Card : कार्ड खोने, खराब होने या एक्सपायर होने पर नहीं लगाने होंगे बैंक के चक्कर, मिनटों में ऐसे मिलेगा नया कार्ड

क्या हर फोन और दुकान पर काम करेगा?

नहीं। इसके लिए दो चीजें जरूरी हैं। पहला, आपके स्मार्टफोन में NFC की सुविधा होनी चाहिए। दूसरा, दुकानदार की POS मशीन भी NFC पेमेंट स्वीकार करने वाली होनी चाहिए। यानी सिर्फ फोन में NFC होने से आप किसी भी दुकान पर Tap & Pay नहीं कर पाएंगे। सामने वाली पेमेंट मशीन को भी यह सुविधा सपोर्ट करनी होगी।

क्या UPI ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी?

NPCI के मुताबिक, Tap & Pay का मकसद यूजर को QR स्कैन करने के लिए UPI ऐप खोलने की जरूरत से राहत देना है। यानी समर्थित स्थिति में फोन अनलॉक करके सीधे NFC इनेबल POS टर्मिनल पर टैप करके भुगतान किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *