UPL Q4 Results, Dividend: मुनाफे में 20% का उछाल, ₹18,335 करोड़ पर पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू; ₹6 डिविडेंड देगी कंपनी
UPL Q4 Results FY 2026, Dividend: यूपीएल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे पेश कर दिया हैं, जिसमें कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 19.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 1294 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि के दौरान कंपनी की आय भी 17.7 फीसदी बढ़कर 18,335 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 15,573 करोड़ रुपये था।
हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन पिछले साल के 20.5 फीसदी के मुकाबले थोड़ा गिरकर 19.4 फीसदी पर आ गया, लेकिन कुल EBITDA में 11.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इन मजबूत नतीजों के साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
नतीजों के ऐलान के बाद स्टॉक की कीमत 3.30 फीसदी की तेजी के साथ 667 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता नजर आया।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply