stock-markett.online
VIDEO: ट्रंप ने महिला रिपोर्टर को कही गंदी बात? उसने ऐसा क्या सवाल पूछा जिसपर भड़क गए, वीडियो हुआ वायरल
VIDEO: ट्रंप ने महिला रिपोर्टर को कही गंदी बात? उसने ऐसा क्या सवाल पूछा जिसपर भड़क गए, वीडियो हुआ वायरल

VIDEO: ट्रंप ने महिला रिपोर्टर को कही गंदी बात? उसने ऐसा क्या सवाल पूछा जिसपर भड़क गए, वीडियो हुआ वायरल

Trump Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसी हरकत कर दी है जिससे वो एक बार फिर से विवादों के केंद्र में आ गए हैं। वॉशिंगटन डी.सी. के नेशनल मॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप और ABC न्यूज की वरिष्ठ पॉलिटिकल रिपोर्टर राचेल स्कॉट के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा ये किया जा रहा है कि ट्रंप ने पत्रकार के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया।

क्या था वो सवाल जिसपर भड़के ट्रंप

यह वाकया तब हुआ जब ट्रंप ‘लिंकन मेमोरियल’ के रेनोवेशन कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान राचेल स्कॉट ने ईरान के साथ जारी युद्ध और बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा- ‘मिस्टर प्रेसिडेंट, ईरान के साथ युद्ध की पृष्ठभूमि के बीच आप इन प्रोजेक्ट्स पर क्यों ध्यान दे रहे हैं? हम अभी भी गैस की कीमतों को आसमान छूते देख रहे हैं।’

इस सवाल पर ट्रंप ने तुरंत टोकते हुए कहा, ‘क्योंकि मैं अपने देश को सुंदर और सुरक्षित रखना चाहता हूं।’ उन्होंने आगे पत्रकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘आपने जो पूछा वह एक मूर्खतापूर्ण सवाल है… वैसे आप गंदगी को मुझसे बेहतर समझ सकती हैं बेबी, लेकिन मैं इसकी अनुमति नहीं देता।’

ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने वहां मौजूद कामगारों से बात करते हुए राचेल स्कॉट को ‘सबसे खराब रिपोर्टर्स में से एक’ और ‘हॉरर शो’ करार दिया। उन्होंने एबीसी न्यूज को फिर से ‘एबीसी फेक न्यूज’ फैलाने वाला बताया।

तनाव तब और बढ़ गया जब ट्रंप वहां से जाने लगे। कैमरों ने उन्हें अपनी लिमोजिन की ओर जाते समय स्कॉट की ओर इशारा करते हुए कुछ कहते हुए कैद किया। हालांकि उस समय कोई ऑडियो नहीं था, लेकिन वीडियो को लिप-रीडिंग के आधार पर सोशल मीडिया पर यह कहते हुए शेयर किया जा रहा है कि ट्रंप ने उन्हें गंदी बात कही। इस वीडियो में आप ये देख सकते हैं।

ईरान युद्ध पर ट्रंप ने  दिया था ‘लव टैप’ वाला बयान

दिलचस्प बात यह है कि इसी बातचीत के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे सैन्य तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने हालिया सैन्य गतिविधियों को केवल एक ‘लव टैप’ (Love Tap) बताया, जिसका मतलब है कि उन्होंने इसे एक मामूली चेतावनी करार दिया। इस बयान ने रक्षा विशेषज्ञों और विपक्षी दलों के बीच चिंता और बढ़ा दी है।

क्यों हो रहा है सौंदर्यीकरण का काम?

ट्रंप जिस काम का निरीक्षण कर रहे थे, वह अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के समारोह की तैयारी का हिस्सा है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय स्मारकों का रेनोवेशन देश के सम्मान से जुड़ा है, जबकि विपक्ष इसे युद्ध और महंगाई जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला कदम बता रहा है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *