stock-markett.online
Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में तहलका मचाने वाले विजय की 10वीं का मार्कशीट देख हो जाएंगे हैरान, मिले थे इतने नंबर

एक्टर और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के नेता थलपति विजय इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में खूब चर्चा में हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं उन्हें अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं हर कोई ये जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा एक्टर पढ़ाई में कैसे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर विजय के 10वीं बोर्ड  का रिजल्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा सबसे ज्यादा सीट हासिल करने वाले TVK चीफ विजय पढ़ाई में नॉर्मल छात्र थे। वहीं विजय को 10वीं बोर्ड परीक्षा में 65 फीसदी अंक हासिल किए थे।

कैसा था विजय का प्रदर्शन

News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थलपति विजय ने चेन्नई के विरुगंबक्कम स्थित एक मशहूर मैट्रिकुलेशन स्कूल से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। सामने आए रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने 1100 अंकों में से कुल 711 अंक हासिल किए थे। ये जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई मार्कशीट के अनुसार, थलपति विजय ने अपनी मातृभाषा तमिल में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने तमिल विषय में 200 में से 155 अंक हासिल किए थे। वहीं बाकी विषयों में भी उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा, जिसकी जानकारी अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

इंग्लिश: 200 में से 133

साइंस: 300 में से 206

सोशल साइंस: 200 में से 122

मैथ्स: 200 में से 95

विजय की शुरुआती पढ़ाई

थलपति विजय की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई में हुई थी। उन्होंने सबसे पहले कोडंबक्कम के फातिमा स्कूल में पढ़ाई की और बाद में विरुगंबक्कम के बालालोक स्कूल में दाखिला लिया। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय ने चेन्नई के लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में एडमिशन लिया था। हालांकि, अभिनय में करियर बनाने के लिए उन्होंने बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया। उनका यही फैसला आगे चलकर उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा सुपरस्टार बना गया। कॉलेज छोड़े कई साल बीतने के बाद तमिलगा वेत्री कझगम के प्रमुख थलपति विजय हाल ही में अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिए फिर से लोयोला कॉलेज पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से जीत हासिल करने के बाद वह अपना सर्टिफिकेट लेने कॉलेज गए थे। सोशल मीडिया इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खासकर तब जब चुनाव नतीजों में उनकी पार्टी की बड़ी जीत भी तय हो गई। थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि द्रविड़ मुनेत्र कषगम पीछे चल रही है। ऐसे में विजय तमिलनाडु की राजनीति में द्रविड़ पार्टियों के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *