Vodafone Idea share price: 11 रुपए के FPO प्राइस से ऊपर आया वोडाफोन आइडिया, जानिए क्यों आई इतनी तेजी
Vodafone Idea share price : वोडाफोन आइडिया के लिए एक के बाद अच्छी खबरें आ रही है। इनके चलते करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ यह शेयर FPO प्राइस के ऊपर आ गया है। फिलहाल ये शेयर 0.33 रुपए यानी 3.06 फीसदी की तेजी के साथ 11.15 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 11.24 रुपए और दिन का लो 10.91 रुपए है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम से साथ तेजी आई है। फिलहाल इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 362,245,608 शेयर के आसपास दिख रहा है। यह शेयर आज अप्रैल 2024 में 11 रुपए प्रति शेयर पर आए FPO प्राइस से भी ऊपर जाता दिखा है।
वोडाफोन आइडिया में तेजी का आलम ये है कि एक महीने में ये 28 फीसदी दौड़ा है। कुमार मंगलम बिड़ला को फिर से VI के बोर्ड का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कुमार मंगलम बिड़ला अगस्त 2018 से इस पद पर थे।
VI को AGR बकाए में राहत
कंपनी को AGR बकाए में 23,649 करोड़ रुपए से ज्यादा की बड़ी राहत मिली है। सरकार ने AGR बकाया 27 फीसदी घटाकर करीब 64,046 करोड़ रुपए कर दिया है। AGR बकाया 87,695 करोड़ रुपए से घटाकर करीब 64,046 करोड़ रुपए किया गया है। कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2032 से वित्त वर्ष 2035 तक हर साल न्यूनतम 100 करोड़ रुपए का भुगतान जरूरी है। बाकी राशि वित्त वर्ष 2036 से 2041 के बीच 6 किस्तों में चुकाई जाएगी।
फंड जुटाने की खबरें
VI की 35,000 रुपए की फंड जुटाने की भी खबरें है। SBI कंसोर्शियम फंड जुटाने की प्रक्रिया को लीड कर सकता है। इसमें 25,000 करोड़ रुपए का टर्म लोन और 10,000 करोड़ रुपए का वर्किंग कैपिटल होगा। इसके लिए SBI के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्शियम से बातचीत जारी है।
कंपनी के सब्सक्राइबर बढ़े
इस बीच कंपनी के सब्सक्राइबर भी बढ़े हैं। फरवरी और मार्च में इसके नेट सब्सक्राइबर बढ़े हैं। फरवरी में 21,927 सब्सक्राइबर बढ़े हैं। वहीं,मार्च में एक लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े हैं।
Market cues : 24350 के ऊपर जाने पर निफ्टी में देखने को मिल सकती है 24600 तक की तेजी, 24000 पर अहम सपोर्ट
अपडेट जारी………..
Leave a Reply