WFH की अपील सुनते ही इस लड़की ने कंपनी HR को लिख दिया- 10 मई 2027 तक घर से करूंगी काम, पोस्ट वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील ने एक बार फिर वर्क फ्रॉम होम को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बढ़ते ईंधन संकट और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जहां संभव हो, वहां घर से काम करने की व्यवस्था अपनाई जाए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मानो बहस छिड़ गई और हर कोई अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया देने लगा। कोई इसे समय की जरूरत बता रहा है तो कोई इसे नए कामकाज के भविष्य से जोड़कर देख रहा है।
कोरोना काल की यादें भी एक बार फिर ताजा हो गई हैं, जब ऑफिसों की जगह घर से काम करना आम बात बन गया था। अब एक बार फिर वही मॉडल सुर्खियों में है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, जिससे ये मुद्दा तेजी से वायरल हो गया है।
HR को भेजा गया अनोखा ईमेल हुआ वायरल
इसी बीच सुप्रिया नाम की एक महिला का ईमेल इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसमें उसने अपने HR को लिखा कि वो मई 2027 तक वर्क फ्रॉम होम पर रहेगी। उसने इसे देशहित से जोड़ते हुए कहा कि ये पीएम की अपील के समर्थन में उसका छोटा सा योगदान है।
I’ve done my part for the nation… your turn now pic.twitter.com/dYpqBtM4Ke
— SUPRIYA (@Supriyashrivxst) May 11, 2026
“देश के लिए मेरा योगदान”
सुप्रिया ने अपने ईमेल में लिखा कि वो लंबे समय तक घर से काम करेगी ताकि ईंधन की खपत कम हो सके। उसने इसे देश के लिए अपना योगदान बताया और HR को साफ शब्दों में इसकी जानकारी दी, जिससे यह पोस्ट और भी चर्चा में आ गई।
सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, X (ट्विटर) पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा कि शायद कंपनी उसे लंबी सैलरी वाली छुट्टी दे देगी, तो किसी ने मजाक में ‘प्रधानमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना’ शुरू करने की बात कह दी।
फनी HR रिप्लाई ने बढ़ाया मजा
कुछ यूजर्स ने काल्पनिक HR जवाब भी लिखे, जिसमें कहा गया कि अब उसे स्थायी रूप से वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है और नौकरी से भी मुक्त कर दिया गया है। इस तरह के मजेदार रिएक्शन ने पोस्ट को और वायरल बना दिया।
पीएम की अपील और WFH का ट्रेंड
पीएम मोदी ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि लोग पहले भी वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स के आदी हो चुके हैं। इसी वजह से जरूरत पड़ने पर इसे दोबारा अपनाया जा सकता है ताकि ईंधन की बचत हो सके।
IT कर्मचारियों की भी मांग
इसके बाद IT कर्मचारी संगठन NITES ने भी सरकार से अपील की कि जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। उनका कहना है कि ये कदम देश की ऊर्जा बचत और मौजूदा वैश्विक स्थिति को देखते हुए जरूरी हो सकता है।
घर के मुखिया की मौत पर उंगलियां काटने की खौफनाक परंपरा, जानकर कांप जाएगी रूह
Leave a Reply