stock-markett.online
इन विभाग के कर्मचारियों की दिल्ली में होगी अहम बैठक, सैलरी और पेंशन पर आ सकता है ये बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग 13 और 14 मई को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और रेल मंत्रालय से जुड़े कर्मचारी संघों, एसोसिएशनों और पेंशनर्स संस्थाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। यह बैठक सैलरी, भत्ते, पेंशन और सर्विस कंडीशन पर अंतिम सिफारिशें तैयार करने से पहले फीडबैक जुटाने की प्रक्रिया के तहत की जानी है।

दिल्ली में 13-14 मई को क्या होगा?

8वां वेतन आयोग दिल्ली में रेलवे और डिफेंस सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स के साथ सीधी चर्चा करेगा। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य इन दो बड़े विभागों की विशिष्ट जरूरतों और सुझावों को समझना है, ताकि भविष्य में बनने वाला वेतन ढांचा संतुलित हो सके।

कौन हो सकता है शामिल?

इस बैठक में केवल वही संगठन भाग ले सकते हैं जो इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं:

  • मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियन और एसोसिएशन।
  • पेंशनभोगी संगठन।
  • रेलवे और डिफेंस से जुड़े अन्य अधिकृत निकाय।

इसमें ये ध्यान देने वाली बात है कि, मीटिंग में केवल उन आवेदकों को ही बुलाया जाएगा जिन्हें आयोग द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन और रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस

अगर कोई मान्यता प्राप्त संगठन इसमें शामिल होना चाहता है, तो उसे इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए रजिस्ट्रेशन करना होगा:

मेमोरेंडम जमा करें: सबसे पहले आयोग के आधिकारिक पोर्टल 8cpc.gov.in पर अपना मेमोरेंडम निर्धारित प्रारूप में सबमिट करें।

Memo ID प्राप्त करें: सबमिशन के बाद आपको एक ‘मेमो आईडी’ मिलेगी।

NIC पोर्टल पर आवेदन: इस मेमो आईडी का उपयोग करके NIC पोर्टल के माध्यम से मीटिंग में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा।

डेडलाइन: आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी है।

बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

कर्मचारी संगठन इन प्रमुख बिंदुओं पर अपनी मांगें और सुझाव रख सकते हैं:

  • बेसिक पे: न्यूनतम वेतन में कितनी वृद्धि हो।
  • फिटमेंट फैक्टर: सैलरी कैलकुलेशन के लिए फिटमेंट फॉर्मूला क्या हो।
  • भत्ते: महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA) का नया स्ट्रक्चर।
  • पेंशन: रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभ और पेंशन में संशोधन।
  • प्रमोशन: सर्विस रूल्स और करियर प्रोग्रेशन से जुड़ी नीतियां।

क्यों महत्वपूर्ण है यह बैठक?

यह बैठक कर्मचारियों को अपनी बात सीधे आयोग के सामने रखने का एक मंच प्रदान करेगी। नवंबर 2025 में गठित इस आयोग के पास अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय है। इस दौरान मिलने वाले फीडबैक के आधार पर ही केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की किस्मत का फैसला होगा।

10 साल नहीं अब हर 5 साल में बढ़ेगी सैलरी! सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पर क्या ये मुमकिन है? समझिए

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *