stock-markett.online
जी एंटरटेनमेंट ने रिलायंस-डिज्नी जेवी से मांगा 25 करोड़ रुपये का हर्जाना, क्या है पूरा मामला

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और Walt Disney Company के ज्वाइंट वेंचर के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर बड़ा कानूनी कदम उठाया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार Zee ने आरोप लगाया है कि रिलायंस-डिज्नी के ज्वाइंट वेंचर ने लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी उसकी म्यूजिक कंटेंट का इस्तेमाल किया। कंपनी ने इस मामले में करीब 30 लाख डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) हर्जाने की मांग की है।

रॉयटर्स के अनुसार दिल्ली में दायर करीब 1800 पेज के मुकदमे में Zee का कहना है कि रिलायंस-डिज्नी जॉइंट वेंचर, जिसे JioStar के नाम से जाना जाता है, ने 2024 और 2025 में लाइसेंस एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी कम से कम 50 बार उसके गानों का इस्तेमाल किया।

Zee के मुताबिक यह उसकी म्यूजिक लाइब्रेरी के गैरकानूनी उपयोग का मामला है और अदालत से इसे तुरंत रोकने की मांग की गई है।

2024 में रिलायंस और डिज्नी का मर्जर

यह विवाद 2024 में रिलायंस और डिज्नी के 8.5 अरब डॉलर के मर्जर के बाद बना ज्वाइंट वेंचर बनने के बाद का ताजा टकराव है, जो भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट बाजार में कंटेंट राइट्स को लेकर बढ़ते तनाव को दिखाता है। हालांकि Zee और JioStar दोनों ने इस मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार किया है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने JioStar को निर्देश दिया है कि वह 15 दिनों के भीतर यह सुनिश्चित करे कि Zee के कंटेंट का कोई भी उल्लंघन उसके प्लेटफॉर्म पर जारी न रहे। इस केस की अगली सुनवाई 23 जुलाई को तय की गई है।

Zee और रिलायंस के बीच विवाद यहीं तक सीमित नहीं है। दोनों कंपनियां लंदन में एक आर्बिट्रेशन केस में भी उलझी हुई हैं, जहां रिलायंस ने 2024 में एक क्रिकेट लाइसेंसिंग डील से बाहर निकलने को लेकर Zee से 1 अरब डॉलर के हर्जाने की मांग की है जबकि Zee ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

Zee के पास 19450 गानों का विशाल कैटलॉग

Zee का कहना है कि उसके पास 17 भाषाओं में 19450 से ज्यादा गानों का विशाल कैटलॉग है और उसकी म्यूजिक सामग्री का कई टीवी शो और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति उपयोग किया गया। वहीं JioStar का दावा है कि उसने ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं और जो कुछ आर्काइव कंटेंट बचा है, वह उल्लंघन की कैटेगरी में नहीं आता।

इस बीच Zee ने अपने म्यूजिक कंटेंट के दुरुपयोग को लेकर Nykaa के खिलाफ भी केस दायर किया है, जिसमें कंपनी ने सोशल मीडिया पर गानों के इस्तेमाल के लिए करीब 2.1 लाख डॉलर के हर्जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *