stock-markett.online
Nepal Travel : इतने सस्ते बजट में घूम आएं नेपाल, जान लें यहां घूमने की स्मार्ट प्लानिंग

Nepal Budget Trip: नेपाल भारत के सबसे नजदीक और बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में से एक है। यह देश न सिर्फ हिमालय की गोद में बसा हुआ स्वर्ग है, बल्कि इसकी खूबसूरती और सादगी कई सेलिब्रिटीज को भी बेहद पसंद है। नेपाल में बसे ये पर्यटन स्थल इतने खूबसूरत हैं कि यहां आने का सपना हर एक पर्यटक का होता है लेकिन, रूट की जानकारी के अभाव में यह संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में आज हम आपको नेपाल ट्रिप के बारे में सारी जानकारी देंगे।

नेपाल की यात्रा सिर्फ खूबसूरत पहाड़ देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां आपको अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से समझने और महसूस करने का मौका भी मिलता है। यह अनुभव लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से बाहर निकलकर नई परंपराओं और जीवनशैली को जानने का अवसर देता है।

धार्मिक लोगों की पहली पसंद

नेपाल में कई ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। इनमें काठमांडू घाटी और लुंबिनी सबसे प्रमुख माने जाते हैं। काठमांडू घाटी को नेपाल का आध्यात्मिक केंद्र कहा जाता है। यहां कई पुराने मंदिर, सुंदर बौद्ध मठ और विशाल स्तूप मौजूद हैं, जो अपनी खास वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं, लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है। यह जगह इतिहास, कला और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास मानी जाती है। यहां आने वाले पर्यटकों को शांति, आध्यात्मिकता और ऐतिहासिक विरासत का अनोखा अनुभव मिलता है।

‘एशिया का अमेजन’

नेपाल को ‘एशिया का अमेज़न’ भी कहा जाता है और यह जगह वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं मानी जाती। यहां के जंगल और राष्ट्रीय उद्यान कई दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का घर हैं।नेपाल के निचले इलाकों में स्थित चितवन नेशनल पार्क सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव स्थलों में से एक है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है। यहां पर्यटकों को एक सींग वाला गैंडा, रॉयल बंगाल टाइगर, मगरमच्छ, तेंदुआ और 500 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा बर्दिया नेशनल पार्क भी वन्यजीव सफारी के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां भी कई दुर्लभ जानवर प्राकृतिक वातावरण में दिखाई देते हैं। नेपाल के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अलग तरह का वन्यजीवन देखने को मिलता है। यहां हिम तेंदुआ, नीली भेड़, रेड पांडा और याक जैसे दुर्लभ जीव पाए जाते हैं। अगर आप प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से देखना पसंद करते हैं, तो नेपाल आपके लिए एक शानदार जगह साबित हो सकता है।

कम बजट में कैसे जाएं नेपाल

भारत से सीधे नेपाल की फ्लाइट अक्सर महंगी पड़ती है। इसकी बजाय आप भारत-नेपाल बॉर्डर (जैसे कि सोनौली या रक्सौल) से सड़क मार्ग से नेपाल में एंट्री कर सकते हैं। फिर वहां से घरेलू फ्लाइट लेकर काठमांडू या पोखरा सिर्फ ₹3000-₹4000 में पहुंच सकते हैं। बता दें, यह तरीका बजट ट्रैवलर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप कम बजट में शानदार यात्रा करना चाहते हैं, तो नेपाल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मशहूर ट्रैवल गाइड ‘लोनली प्लैनेट’ ने भी नेपाल को दुनिया की सबसे किफायती घूमने वाली जगहों में शामिल किया है। नेपाल में खाने-पीने का खर्च काफी कम है। यहां आपको अच्छे रेस्टोरेंट में भी स्वादिष्ट खाना उचित कीमत पर मिल जाता है। इसके अलावा, रहने के लिए बजट होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे आसानी से उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *