United Breweries पर ब्रोकरेज Nirmal Bang ने अपनी रेटिंग घटाकर होल्ड कर दी है। ब्रोकरेज ने 1413 रुपये के मौजूदा भाव (CMP) पर 1560 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो करीब 10 फीसदी अपसाइड दिखाता है। बुधवार को कंपनी का शेयर 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 1418 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 33.64 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। इस दौरान रेवेन्यू, EBITDA और एडजस्टेड PAT में 3.2 फीसदी, 25.3 फीसदी और 51.9 फीसदी की सालाना गिरावट दर्ज की गई। ये आंकड़े अनुमान से भी काफी नीचे रहे, जहां रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा 8.1 फीसदी, 41 फीसदी और 61 फीसदी कम रहे। इसका मुख्य कारण वेस्ट एशिया संकट के चलते इनपुट कॉस्ट और पैकेजिंग लागत में तेज बढ़ोतरी बताया गया है।
मैनेजमेंट के मुताबिक मौजूदा जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण अगले 2-3 तिमाहियों में 4000-5000 करोड़ रुपये तक का लागत प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि कंपनी लागत नियंत्रण और प्राइसिंग उपायों के जरिए इसका करीब 50 फीसदी असर कम करने की योजना बना रही है।
शॉर्ट टर्म में दबाव बना रहेगा
ब्रोकरेज का मानना है कि शॉर्ट टर्म में दबाव बना रहेगा लेकिन लंबी अवधि में भारतीय बीयर इंडस्ट्री और कंपनी के लिए ग्रोथ संभावनाएं मजबूत हैं। इसमें प्रीमियमाइजेशन ट्रेंड, मजबूत डिमांड, Heineken Silver के लिए कैपेसिटी विस्तार और महाराष्ट्र व तेलंगाना में नई एल्युमिनियम कैन लाइन्स जैसे फैक्टर शामिल हैं।
हालांकि बढ़ती लागत और कमजोर मार्जिन आउटलुक को देखते हुए Nirmal Bang ने FY27 और FY28 के EBITDA अनुमानों में 29 फीसदी और 15 फीसदी की कटौती की है और फिलहाल स्टॉक पर सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी है।
(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply