फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली सिंगर ने की सीएम यादव से मुलाकात, क्या लौटेगी सुनील लोधी की आंखों की रोशनी?
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बुंदेली भाषा में गीत गाने काफी फेमस हो गए हैं। इन गानों को मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के सागर निवासी दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी ने गया है। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें सम्मान मिला और उनकी आंखों के इलाज को लेकर चर्चा की गई।
इस मुलाकात के दौरान सीएम यादव ने उन्हें गानों के लिए 1 लाख रुपए की सम्मान निधि दी। बधाई और शाबाशी देते हुए राज्य सरकार की ओर से उनके भविष्य के लिए पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। उनकी राज्य सरकार पूरी मदद करेगी।
आज भोपाल निवास में सागर जिले के प्रतिभाशाली युवा बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी जी एवं उनके माता-पिता का सम्मान किया।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके लोकप्रिय गीत ने जन-जन को भाव-विभोर किया है। उन्हें ₹1 लाख की सम्मान निधि दी जाएगी। श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए जांच भी… pic.twitter.com/sBAaQ1xXiX
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 3, 2026
एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अच्छे और मेहनती कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्य सरकार पूरी मदद करेगी। सीएम ने कहा कि सुनील लोधी को संगीत स्कूल से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूरा करने लिए सरकारी सहायता दी जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने सुनील लोधी की आंखों की रोशनी के उपचार के लिए भी आवश्यक सहयोग देने की बात कही है। मुलाकात के दौरान उन्होंने सुनील के माता-पिता से भी बात की और उन्हें सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री से मिले इस भरोसे के बाद सुनील और उनके परिवार ने सीएम का आभार जताया है और वे बेहद खुश हैं। इस खास पल को सुनील लोधी ने तंबूरा बजाते हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लोकप्रिय बुंदेली गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ गा कर और खास बना दिया।
Leave a Reply