मोतीलाल ओसवाल ने अदाणी ग्रुप के इस शेयर को दी शेयर खरीदने की सलाह, जानिए निवेश से कितनी हो सकती है कमाई
अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 27 अगस्त को तेजी दिखी। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट है। मोतीलाल ओसवाल ने अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों को कवर करना शुरू किया है। उसने स्टॉक पर खरीदे यानी ‘बाय’की रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 3,880 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि शेयर 26 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस से 25 फीसदी चढ़ सकता है।
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Adani Enterprises के बिजनेस में कई तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर और इनक्यूबेशन बिजनेसेज शामिल हैं। अगर स्थितियां अनुकूल रहती हैं तो यह शेयर 4,500 रुपये तक जा सकता है। यह गौतम अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। इसे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ रहे फोकस का फायदा मिलेगा। इस कंपनी के बिजनेसेज में हाई ग्रोथ वाले कई सेक्टर्स शामिल हैं। इनमें एयरपोर्ट्स, सड़क, डेटा सेंटर, न्यू एनर्जी, माइनिंग और स्ट्रेटेजिक मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं।
अदाणी समूह के कई बड़े प्रोजेक्ट्स अब ऑपरेसन की स्थिति में आ रहे हैं। इनमें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है। इसके अलावा न्यू एनर्जी बिजनेस की क्षमता भी बढ़ रही है। यह बिजनेस अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज (ANIL) के तहत आता है। कई बड़े रोड प्रोजेक्ट्स से अब रेवेन्यू शुरू होने जा रहा है। कंपनी के स्थापित बिजनेसेज की भी अच्छी ग्रोथ है।
आगे अदाणी एंटरप्राइजेज की अर्निंग्स में अच्छी ग्रोथ की संभावना है। मार्च 2029 तक कंपनी की EBITDA बढ़कर करीब दोगुना 29,900 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। FY26 में यह 14,000 करोड़ रुपये थी। मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स ने यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि अदाणी एंटरप्राइजेज को अपने इनक्यूबेशन मॉडल का भी फायदा मिलेगा।
अदाणी एंटरप्राइजेज इनक्यूबेशन मॉडल के तहत नए बिजनेसेज को सपोर्ट और डेवलप करती है। बाद में ये बिजनेसेज स्टैंडएलोन ग्रोथ के प्लेटफॉर्म्स बन जाते हैं। इसका मतलब है कि कंपनी कई सेक्टर में नए मौकों का फायदा उठाने की स्थिति में है। 27 अगस्त को अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11:15 बजे 1 फीसदी चढ़कर 3,143 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में यह शेयर करीब 70 फीसदी चढ़ा है।
Leave a Reply