Android और iOS पर ग्रुप में WhatsApp Message History कैसे भेजें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
Last Updated on April 18, 2026 17:32, PM by Pawan
WhatsApp Message History Feature: WhatsApp ने घोषणा की थी कि उसने इस साल की शुरुआत में, 20 फरवरी को ग्रुप चैट के लिए नया WhatsApp मैसेज हिस्ट्री फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर अब ज्यादातर यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह नया फीचर WhatsApp के Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लंबे समय से, WhatsApp ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर्स को ऐसा लगता था कि वे ग्रुप से अलग-थलग पड़ गए हैं, क्योंकि उन्हें पिछल बातचीत देखने की सुविधा नहीं मिलती थी, साथ ही वे मैसेज का मतलब और पुराने संदर्भ नही समझ पाते थे। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस नए फीचर के साथ इस समस्या का समाधान कर दिया है, जिससे ग्रुप एडमिन नए सदस्यों के साथ मैसेज हिस्ट्री शेयर कर सकते हैं। पहले ऐसा होता था कि ग्रुप में जुड़ने के बाद सिर्फ नए मैसेज ही दिखते थे, लेकिन अब पुराने मैसेज भी देखने का विकल्प मिल गया है।
अगर आप भी किसी WhatsApp ग्रुप के एडमिन हैं नए मेंबर्स ने शिकायत की है कि उन्हें बातचीत का सही मतलब समझ नहीं आता, तो यह फीचर आपके लिए बहुत काम का है। हमने आपके लिए एक आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड तैयार की है, जिससे आप Android और iOS दोनों में WhatsApp ग्रुप में मैसेज हिस्ट्री भेज सकते हैं।
Android पर किसी ग्रुप में WhatsApp Message History कैसे भेजें
- WhatsApp खोलें और उस ग्रुप चैट में जाएं जिसकी मैसेज हिस्ट्री आप देखना चाहते हैं।
- फिर, स्क्रीन के ऊपर दिख रहे ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- या फिर, WhatsApp होम स्क्रीन से ग्रुप चैट पर लॉन्ग-प्रेस करें।
- इसके बाद, More option> Group Info पर जाएं।
- अब उस नए मेंबर को सर्च करके ग्रुप में जोड़ें।
- फिर, Message History पर टैप करें।
- जितने पुराने मैसेज भेजने हैं, उनका विकल्प चुनें।
- अंत में Add Members पर टैप करें और Continue पर क्लिक करें।
iOS पर WhatsApp Message History भेजने के स्टेप्स:
- सबसे पहले WhatsApp खोलें।
- फिर, ग्रुप चैट में जाएं या उसे लॉन्ग-प्रेस करें जिसमें आप Message History भेजना चाहते हैं।
- अब, Add (+) बटन पर क्लिक करें।
- जिस कॉन्टैक्ट या नंबर को जोड़ना है, उसे सर्च करके चुनें।
- इसके बाद Message History विकल्प पर टैप करें और जितने मैसेज आप भेजना चाहते हैं, उनकी संख्या चुनें।
- अब Done बटन पर क्लिक करके कन्फर्म करें।
- फिर Add Members पर टैप करें और Continue पर क्लिक करें।
Android और iOS पर WhatsApp Message History कैसे ON/OFF करें:
आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके Message History ON/OFF कर सकते हैं:
- ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- ग्रुप Groups Permissions बटन पर क्लिक करें।
- अब Send Message History वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां आप इसे ON या OFF कर सकते हैं।
