Ashish Kacholia portfolio: आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियों में 2 नए स्टॉक्स की एंट्री, 5 शेयरों में बढ़ाया निवेश
Last Updated on April 18, 2026 22:17, PM by Pawan
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने मार्च तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में अहम बदलाव किए हैं। एक्सचेंज में दाखिल ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, कचोलिया के पास फिलहाल 52 शेयर हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 2,695.5 करोड़ रुपये से अधिक है। इस तिमाही में उन्होंने कुछ नए स्टॉक्स भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। Trendlyne के अनुसार मार्च 2026 तिमाही में कचोलिया ने जिन 2 स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है उनके नाम Finbud Financial Services और Indo Smc है।
Finbud Financial Services में उन्होंने 5.4 फीसदी हिस्सेदारी यानी करीब 12.8 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी के शेयर में पिछले एक महीने में 18.72 फीसदी की तेजी देखने को मिली है और शेयर 125.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कचोलिया ने Indo Smc में 2.5 फीसदी हिस्सेदारी यानी करीब 9.7 करोड़ रुपये का निवेश किया है शामिल है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 4.27 फीसदी की तेजी के साथ 173.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 14.80 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
इन कंपनियों में बढाई हिस्सेदारी
कचोलिया ने कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। TechEra Engineering में उनकी हिस्सेदारी 1.4 फीसदी बढ़कर 6.2 फीसदी पर पहुंच गई है, जो करीब 20.8 करोड़ रुपये पर है।
SG Finserve में कचोलिया ने 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल निवेश 79.3 करोड़ रुपये या 2.4 फीसदी कर दिया है। जबकि Aeroflex Industries में निवेश 0.3 फीसदी बढ़ाकर 2.3 फीसदी कर दिया है, जो कुल करीब 93.6 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है।
दिग्गज निवेशक ने Z-Tech में 0.2 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो कि 3.7 फीसदी यानी 30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। Tanfac Industries में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जो 1.7 फीसदी पर पहुंच गई है। इन बदलावों से साफ है कि कचोलिया मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।
हालांकि कचोलिया ने कई स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी कर कर दी है। सबसे बड़ी गिरावट Radiowalla Network के शेयर में आई है, जिसमें हिस्सेदारी 4.5 फीसदी तक कम कर दी है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। स्टॉक market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
