stock market
PETRONET LNG Q4 Result: LNG PSU के प्रॉफिट में बढ़ोतरी;  3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

PETRONET LNG Q4 Result: LNG PSU के प्रॉफिट में बढ़ोतरी; 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Last Updated on May 4, 2026 17:17, PM by Pawan

PETRONET LNG Q4 Result, Dividend FY26: पीएसयू गैस कंपनी पेट्रोनेट LNG लिमिटेड (Petronet LNG Ltd) ने सोमवार, 4 मई 2026, को चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। एक्‍सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया, Q4 FY26 में 1,337.59 करोड़ रुपये और पूरे साल FY26 के लिए 3,809.41 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (Net Profit) हुआ। कंपनी बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स के लिए हर इक्विटी शेयर पर 3 रुपये के फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की।

देश की लीडिंग LNG इंफ्रास्ट्रक्चर PSU-JV ने मार्च तिमाही के दौरान ऑपरेशन्स से 9,442.09 करोड़ रुपये का रेवेन्यू भी कमाया। जिससे इसका सालाना कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 43,494.91 करोड़ रुपये हो गया। यह उतार-चढ़ाव वाले ग्लोबल गैस मार्केट और शिपिंग में रुकावटों वाले साल में कंपनी की मजबूती को दिखाता है।

Also Read: Stock To BUY: LNG Supplier कंपनी में बनेगा मुनाफा; दिग्गज एक्सपर्ट ने दिया ये टारगेट

PETRONET LNG Q4 Result, Dividend FY26: 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड

कंपनी ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में बताया, लगातार डिविडेंड देने के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखते हुए, पेट्रोनेट LNG के बोर्ड ने FY2025-26 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर (फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर) का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ये जल्द होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करेगा। मालूम हो कि कंपनी ने पहले भी इंटेरिम डिविडेंड दिया था। जिससे मैनेजमेंट का शेयरहोल्डर रिटर्न पर लगातार ध्यान देने को मजबूती मिली। पेट्रोनेट LNG पिछले कई सालों से एनर्जी स्पेस में सबसे भरोसेमंद डिविडेंड देने वालों में से एक है। EBITDA Margin 19.7% रहा जोकि पिछली तिमाही 12.2% था।

Also Read: Ambuja Cements Q4 Results: कंपनी के मुनाफे में 33% की गिरावट- डिविडेंड का ऐलान

PETRONET LNG Q4 Result, Dividend FY26: दो स्ट्रैटेजिक LNG टर्मिनलों पर काम जारी

कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोनेट LNG का जबरदस्त प्रॉफ़िट इसलिए भी बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि इंटरनेशनल LNG लॉजिस्टिक्स पर दबाव बना है। लगातार जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से सेंसिटिव समुद्री इलाकों, खासकर पश्चिम एशियाई रूट्स के आसपास, जहाजों की आवाजाही और इंश्योरेंस की लागत पर असर पड़ रहा है। बावजूद इसके कंपनी ने अपने दो स्ट्रैटेजिक LNG टर्मिनलों पर बिना रुके रीगैसिफिकेशन ऑपरेशन जारी रखा।

क्‍या करती है पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ?

पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड यानी (PLL) देश की प्रमुख एनर्जी कंपनी है।जो लिक्‍वफाइड नेचुरल गैस (LNG) के इंपोर्ट और दोबारा गैसीकरण (Regasification) का कार्य करती है। ओएनजीसी के साथ 15 साल के करार और दहेज/कोच्चि टर्मिनलों के माध्यम से यह देश की गैस आपूर्ति में अहम भूमिका निभाती है। 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ओडिशा के गोपालपुर में नया टर्मिनल बनाने के साथ दहेज टर्मिनल की क्षमता 5 मिलियन टन बढ़ा रही है।