stock-markett.online
CSK vs LSG: ‘कैब पकड़ो और स्टेडियम पहुंचो अंशुल’, मैच से पहले अश्विन के इस पोस्ट ने उड़ाए फैंस के होश
CSK vs LSG: ‘कैब पकड़ो और स्टेडियम पहुंचो अंशुल’, मैच से पहले अश्विन के इस पोस्ट ने उड़ाए फैंस के होश

CSK vs LSG: ‘कैब पकड़ो और स्टेडियम पहुंचो अंशुल’, मैच से पहले अश्विन के इस पोस्ट ने उड़ाए फैंस के होश

IPL में रविवार का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। वहीं इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे रविचंद्रन अश्विन ने X पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे चर्चा काफी है। रविवार को जब फैंस चेन्नई और लखनऊ सुपर जॉयंट्स (CSK vs LSG) के बीच मैच शुरू होने का इंतजार कर थे, तभी दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने X पर एक तस्वीर के साथ मैसेज से करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया।

 मैच से पहले अश्विन ने किया ये पोस्ट 

रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया अंदाज में लिखा, “ड्यूटी हमेशा सबसे पहले आती है, लेकिन CSK vs LSG जैसे बड़े और ‘हर हाल में जीतने वाले’ मैच के दिन यह थोड़ा ज्यादा हो गया।” उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा, “यह दिन का मैच है, जल्दी से कैब पकड़ो और जितनी जल्दी हो सके चेपॉक पहुंच जाओ अंशुल कंबोज। बड़ा मुकाबला है।” इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी इस मजेदार माहौल में शामिल हो गई। टीम ने मजाकिया अंदाज में साफ किया कि अंशुल कंबोज टीम के साथ ही हैं और मैच की तैयारी कर रहे हैं। सीएसके ने अंशुल कंबोज का गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “चिंता मत करो, अंशुल कंबोज यहीं हैं।”

फिर पता चली ये बात

अश्विन का यह मैच करना भर था कि सोशल मीडिया पर भूचाल सा आ गया है और उनके फॉलोर्स और फैंस ने अलग-अलग सवालों की झड़ी लगा दी। बड़ी संख्या में फैंस गगूल पर अंशुल कांबोज की प्रोफाइल सर्च करने लगे। दरसअसल, थलपति विजय के शपथग्रहण समारोह में ड्यूटी कर रहा है यह शख्स अंशोल कांबोज नहीं है। इस शख्स का चेहरा मोहरा बहुत हद तक चेन्नई के हरियाणवी पेसर से मिलता है।

बता दें कि, अंशुल कंबोज की लोकप्रियता चेन्नई में कितनी तेजी से बढ़ रही है। 3.40 करोड़ रुपये में टीम से जुड़ने के बाद हरियाणा का यह तेज गेंदबाज चेन्नई का अहम खिलाड़ी बन चुका है। आईपीएल 2026 में अंशुल कंबोज ने खुद को एक शानदार घरेलू तेज गेंदबाज के रूप में साबित किया है। कई बार विदेशी खिलाड़ियों के बाहर होने और चोटों की वजह से टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ा, लेकिन ऐसे समय में कंबोज ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम की गेंदबाजी की अगुवाई की।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *