stock-markett.online
TCS vs HCL Tech: किस आईटी दिग्गज का Q1 प्रदर्शन रहा दमदार? AI, डील बुकिंग और ब्रोकरेज की राय में कौन आगे, किसे चुने निवेशक?
TCS vs HCL Tech: किस आईटी दिग्गज का Q1 प्रदर्शन रहा दमदार? AI, डील बुकिंग और ब्रोकरेज की राय में कौन आगे, किसे चुने निवेशक?

TCS vs HCL Tech: किस आईटी दिग्गज का Q1 प्रदर्शन रहा दमदार? AI, डील बुकिंग और ब्रोकरेज की राय में कौन आगे, किसे चुने निवेशक?

TCS vs HCL Tech: देश की दो बड़ी आईटी कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और HCL Technologies (HCL Tech) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी कर चुकी हैं। दोनों कंपनियों ने मुनाफे और रेवेन्यू में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की है, दोनों ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और दोनों ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भविष्य की सबसे बड़ी ग्रोथ थीम मान रही हैं।

हालांकि, जब तिमाही प्रदर्शन, डील बुकिंग, ऑपरेटिंग मार्जिन और ब्रोकरेज की राय को साथ रखकर देखा जाता है, तो तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। एक ओर TCS ने बड़े ऑर्डर, मजबूत मार्जिन और AI डील्स के दम पर अपनी बादशाहत बनाए रखी, वहीं HCL Tech ने रिकॉर्ड डील बुकिंग, AI कारोबार में तेज ग्रोथ और डेटा सेंटर निवेश की घोषणा से बाजार का ध्यान खींचा। लेकिन दोनों कंपनियों पर ब्रोकरेज हाउसों की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है।

TCS

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS का पहली तिमाही (TCS Q1 Results) का प्रदर्शन कई मामलों में मजबूत रहा। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। ऑपरेशनल मोर्चे पर TCS का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24 फीसदी और नेट मार्जिन 19.2 फीसदी रहा, जो इंडस्ट्री में सबसे बेहतर स्तरों में माना जाता है।

यह भी पढ़ें- TCS Share Target Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? 3 ब्रोकरेज ने जारी की अलग-अलग राय वाली रिपोर्ट, Buy-Sell-Hold?

डील बुकिंग भी मजबूत रही। तिमाही के दौरान कंपनी ने 9.5 अरब डॉलर का ऑर्डर बुक किया। इसमें SKF के साथ 800 मिलियन डॉलर की AI आधारित ट्रांसफॉर्मेशन डील, ServiceNow के साथ रणनीतिक साझेदारी और यूरोप की Fortune Global 50 कंपनी के साथ मल्टी-मिलियन डॉलर का अनुबंध शामिल रहा। AI कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी का Annualised AI Revenue Run Rate 2.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछली तिमाही से करीब 13.6 फीसदी अधिक है। TCS ने Anthropic और Mistral जैसी AI कंपनियों के साथ साझेदारी कर अपनी AI रणनीति को और मजबूत किया है।

HCL Tech

दूसरी ओर HCL Tech ने मुनाफे के मामले में TCS से ज्यादा तेज ग्रोथ दर्ज की। कंपनी का नेट प्रॉफिट 20 फीसदी बढ़कर 4,624 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 13 फीसदी बढ़कर 34,579 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, दोनों कंपनियों की साइज अलग-अलग है, इसलिए फीसदी बढ़ने के बावजूद अमाउंट में टीसीएस आगे है। इससे इतर, कंपनी ने भी 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। हालांकि, कॉन्स्टेंट करेंसी आधार पर तिमाही के दौरान रेवेन्यू में 0.5 फीसदी की गिरावट रही। इसके बावजूद कंपनी का EBIT मार्जिन 16.9 फीसदी तक पहुंच गया। अगर पुनर्गठन (Restructuring) लागत को हटा दें तो मार्जिन 17.5 फीसदी रहा।

यह भी पढ़ें- HCL Tech Share Target Price: तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज की बंटी राय, कोई बोला Buy तो किसी ने दी Sell की सलाह, क्या करें निवेशक?

HCL Tech की सबसे बड़ी उपलब्धि रही 2.41 अरब डॉलर की नई डील बुकिंग, जो कंपनी के इतिहास की किसी भी पहली तिमाही की सबसे बड़ी नेट-न्यू बुकिंग है। AI कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी का Advanced AI Revenue 171 मिलियन डॉलर पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 62 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इसके अलावा कंपनी ने 35 अरब रुपये तक के निवेश से 50 मेगावाट क्षमता वाला AI डेटा सेंटर बनाने की योजना भी घोषित की है।

ब्रोकरेज की नजर में कौन आगे?

TCS पर क्या है राय?

TCS को लेकर ब्रोकरेज हाउस का रुख मिला-जुला है।

  • Emkay Global ने ‘Add’ रेटिंग के साथ 2,600 रुपये का टारगेट दिया। ब्रोकरेज का मानना है कि AI कारोबार और मजबूत डील पाइपलाइन भविष्य में ग्रोथ को गति दे सकती है।
  • DAM Capital ने ‘Neutral’ रेटिंग और 2,140 रुपये का लक्ष्य रखा है। उसके मुताबिक कंपनी मजबूत जरूर है, लेकिन वैश्विक मांग में तेजी के संकेत अभी सीमित हैं।
  • Nirmal Bang ने ‘Sell’ रेटिंग के साथ 1,682 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि AI से नए अवसर जरूर बन रहे हैं, लेकिन ऑटोमेशन पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग पर दबाव भी डाल सकता है।

HCL Tech पर क्या है राय?

HCL Tech पर ब्रोकरेज की राय TCS की तुलना में अधिक बंटी हुई नजर आती है।

  • Motilal Oswal ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ 1,450 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को AI निवेश और मजबूत डील बुकिंग पर भरोसा है।
  • Emkay Global ने ‘Add’ रेटिंग और 1,250 रुपये का लक्ष्य रखा है।
  • Nuvama ने ‘Hold’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट 1,300 रुपये किया है।
  • Nirmal Bang ने ‘Sell’ रेटिंग के साथ 900 रुपये का लक्ष्य दिया है और मौजूदा वैल्यूएशन को महंगा बताया है।

दोनों कंपनियों में क्या है कॉमन?

हालांकि TCS और HCL Tech के बिजनेस मॉडल और आकार में अंतर है, लेकिन इस तिमाही में कई समानताएं भी देखने को मिलीं।

  • दोनों कंपनियों ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।
  • दोनों का सालाना आधार पर मुनाफा और राजस्व बढ़ा।
  • दोनों कंपनियों के लिए AI सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनकर उभरा।
  • दोनों ने मजबूत डील बुकिंग दर्ज की और बड़े एंटरप्राइज क्लाइंट्स से नए ऑर्डर हासिल किए।
  • दोनों का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सबसे बड़े बिजनेस अवसर रहेंगे।
  • दोनों कंपनियां कर्मचारियों की स्किलिंग और AI क्षमताओं के विस्तार पर लगातार निवेश कर रही हैं।

किस कंपनी की स्थिति ज्यादा मजबूत?

अगर केवल आकार, मार्जिन और कैश फ्लो की बात करें तो TCS अब भी इंडस्ट्री में सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई देती है। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन HCL Tech से काफी बेहतर है और उसका ऑर्डर बुक भी बड़ा है। वहीं HCL Tech ने इस तिमाही में रिकॉर्ड डील बुकिंग, AI कारोबार की तेज ग्रोथ और बड़े AI डेटा सेंटर निवेश की घोषणा के जरिए यह संकेत दिया है कि वह भविष्य की टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव लगा रही है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *