Network18 Q4 Results: रेवेन्यू 9.7% बढ़ा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 30 करोड़ पहुंचा
Last Updated on April 18, 2026 17:34, PM by Pawan
नेटवर्क18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट्स का प्रदर्शन मार्च तिमाही में अच्छा रहा। टेलीविजन न्यूज के लिहाज एडवर्टाइजिंग मार्केट में कमजोरी के बावजूद कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रही। व्यूअरशिप बढ़ने, डजिटिल स्केल और नए बिजनेसेज में एंट्री से कंपनी पर इंडस्ट्री में स्लोडाउन का असर नहीं पड़ा। कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 9.7 फीसदी बढ़कर 616 करोड़ रुपये रहा।
Network18 ने कहा है कि मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर 30 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 19 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 4.9 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3.4 फीसदी था। कंपनी ने यह प्रदर्शन ऐसे वक्त में किया है, जब ओवरऑल टीवी न्यूज एडवर्टाइजिंग में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है।
नेटवर्क18 के ऐड इनवेंट्री कंजम्प्शन में 4.5 फीसदी इजाफा हुआ, जिससे इसका प्रदर्शन इंडस्ट्री के मुकाबले बेहतर रहा। अगर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात की जाए तो कंपनी का रेवेन्यू 4.7 फीसदी बढ़कर 2,121 करोड़ रुपये रहा। ग्रोथ पर पिछले साल इलेक्शन से जुड़े हाई इलेक्शन से संबंधित हाई एडवर्टाइजिंग बेस का असर पड़ा। पहली तिमाही को छोड़ दिया जाए तो कंपनी का रेवेन्यू करीब 7 फीसदी बढ़ा।
नेटवर्क18 के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने कहा कि जियोपॉलिटिकल और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि नेटवर्क का फोकस ऐसे वक्त मे्ं शोर की जगह खबरों (News over Noise) पर बना रहा जब चारों ओर खबरों का प्रवाह रहा। उन्होंने कहा, ” साल के दौरान ऑपरेटिंग फ्रंट पर दिखे प्रोग्रेस से हम खुश हैं। कम अवधि में नए बिजनेस ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है। इससे हमें अपने रेवेन्यू बेस के डायवर्सिफिकेशन में मदद मिली है। “
नेटवर्क18 ने टेलीविजन और डिजिटल न्यूज दोनों में अपनी बढ़त बनाए रखी है। 20 चैनल्स वाला इसका टीवी नेटवर्क देश में सबसे बड़ा है। इसकी व्यूअरशिप में 13.8 फीसदी हिस्सेदारी है। इसकी पहुंच एक महीने में 23 करोड़ लोगों तक है। यह सबसे करीब प्रतिद्वंद्वी कंपनी के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है। न्यूज18 इंडिया 12.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ टॉप पोजीशन पर है। सीएनएन-न्यूज18 प्रमुख अंग्रेजी न्यूज चैनल है, जिसकी 36 फीसदी हिस्सेदारी है।
प्रमुख मार्केट्स में नेटवर्क मार्केट लीडर बना हुआ है। सीएनबीसी-टीवी18 बिजनेस न्यूज सेगमेंट में लीडर है। इसकी हिस्सेदारी 63.3 फीसदी है। stock market news नेटवर्क18 के डिजिटल पोर्टफोलियो का प्रमुख हिस्सा है। इस प्लेफॉर्म के 10 लाख से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स हैं। यह सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले दोगुना से ज्यादा है।
