stock-markett.online
Asish Kacholia पोर्टफोलियो का हिडेन जेम्स, 25 साल में 29% CAGR ग्रोथ, 10 हजार का निवेश बन गया 63 लाख
Asish Kacholia पोर्टफोलियो का हिडेन जेम्स, 25 साल में 29% CAGR ग्रोथ, 10 हजार का निवेश बन गया 63 लाख

Asish Kacholia पोर्टफोलियो का हिडेन जेम्स, 25 साल में 29% CAGR ग्रोथ, 10 हजार का निवेश बन गया 63 लाख

Asish Kacholia Portfolio Super Star, Tanfac Industries Share Price : दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो में कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनकी चर्चा तो बहुत कम होती है, लेकिन वे रिटर्न देने में दिग्गज शेयरों को पीछे छोड़ चुके हैं। ऐसा ही एक हिडेल जेम्स टेनफेक इंडस्ट्रीज (Tanfac Industries) है, जो इंडियन वॉरेन बफेट आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल है। यह शेयर 2023 से ही आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल है और उन्होंने इसमें लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर

20 साल का रिटर्न : 28.4% CAGR

15 साल का रिटर्न : 44.7% CAGR

10 साल का रिटर्न : 67% CAGR

5 साल का रिटर्न : 81% CAGR

3 साल का रिटर्न : 45% CAGR

1 साल का रिटर्न : 63% CAGR

Also Read : Wealth Compounder : म्यूचुअल फंड का फेवरेट स्टॉक बना वेल्थ कंपाउंडर, 5 साल में 105% CAGR के साथ 1 लाख को बनाया 37 लाख

21 साल में 29.4% CAGR ग्रोथ

टेनफेक इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग 1995 में हुई थी। हालांकि 2021 के बाद से यानी 25 साल की जर्नी देखें तो स्टॉक ने 29 फीसदी सालाना से ज्यादा रिटर्न दिया है। 2021 में शेयर 3.90 रुपये पर था, जो अब 2,450 रुपये के आस पास है। तब इस स्टॉक में किया गया 10,000 रुपये का निवेश बढ़कर अब करीब 63 लाख रुपये हो गया है।

आशीष कचोलिया के पास 3.40 लाख से ज्यादा स्टॉक

आशीष कचोलिया (Asish Kacholia Portfolio) के पास Tanfac Industries में 1.7 फीसदी हिस्सेदारी है। उनके पास कंपनी के कुल 3,40,918 स्टॉक हैं। साल 2023 की दिसंबर तिमाही में उनके पास कंपनी में 1.19% हिस्सेदारी थी और कुल 1,18,229 शेयर थे। उसके बाद से लगातार हिस्सेदारी बढ़ी है। यहां पता चलता है कि आशीष कचोलिया ने कंपनी की भविष्य में होने वाली ग्रोथ भांप ली थी और शेयर में हिस्सेदारी बढ़ाते रहे. आज यह शेयर उनके (Asish Kacholia) पोर्टफोलियो में बड़े से बड़े सुपर स्टार शेयरों को मात दे रहा है।

Also Read : Vijay Thalapathy : बैंक अकाउंट में 320 करोड़, शेयरों में सिर्फ 19 लाख, सुपर स्टार विजय को स्टॉक मार्केट से ज्यादा FD पर है भरोसा

कंपनी के साथ पॉजिटिव और निगेटिव

कंपनी पर लगभग कोई कर्ज नहीं है। कंपनी से इस तिमाही में अच्छे नतीजों की उम्मीद है। पिछले 5 सालों में कंपनी ने 38.6% CAGR की अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई है। कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) का रिकॉर्ड अच्छा है, पिछले 3 सालों का ROE 30.1% रहा है। सिर्फ चिंता है कि स्टॉक अपने बुक वैल्यू के 14.4 टाइम्स पर ट्रेड कर रहा है।

मार्केट कैप : 4,762 करोड़ रुपये

करंट प्राइस : 2,387 रुपये

1 साल का हाई : 2,585 रुपये

आल टाइम हाई : 2,585 रुपये

1 साल का लो : 1,450 रुपये

स्टॉक P/E : 63.6

बुक वैल्यू : 170 रुपये

डिविडेंड यील्ड : 0.18%

ROCE : 41.8%

ROE : 32.0%

Disclaimer : यहां हमने एक स्टॉक के प्रदर्शन के आधार पर जानाकरी दी है, यह निवेश की सलाह नहीं है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार भी नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *