Tatkal NPS क्या है और रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए कैसे है मददगार?
Tatkal NPS : पहली सैलरी मिलते ही अगर रिटायरमेंट के लिए निवेश शुरू करने का ख्याल आता है, लेकिन फॉर्म भरने और कागजी प्रक्रिया के चलते बात टल जाती है, तो तत्काल एनपीएस (Tatkal NPS) इस प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश करता है। पेंशन रेगुलेटर PFRDA के मुताबिक, भीम यूपीआई (BHIM UPI) ऐप पर तत्काल एनपीएस के जरिए NPS में डिजिटल तरीके से जुड़ा जा सकता है। इसमें लंबी कागजी प्रक्रिया के बजाय कुछ आसान डिजिटल चरणों में शुरुआत करने की सुविधा दी गई है।
तत्काल एनपीएस का मायने भी यही है कि रिटायरमेंट की तैयारी को ‘कभी बाद में’ करने के बजाय आज से शुरू किया जाए। इसके तहत यूजर BHIM ऐप के जरिए NPS की शुरुआत कर सकता है और PRAN (Permanent Retirement Account Number) प्राप्त कर NPS में निवेश की शुरुआत कर सकता है।
ये भी पढ़ें : Global Fintech Fest 2026 : यूपीआई यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, RBI गवर्नर ने लॉन्च किया MyUPI यानी UPI Help 2.0
Tatkal NPS : क्या है तत्काल एनपीएस?
तत्काल एनपीएस, BHIM ऐप के जरिए NPS शुरू करने का डिजिटल तरीका है। इसका मकसद NPS में जुड़ने की प्रक्रिया को तेज और आसान (tatkal nps benefits) बनाना है, ताकि पहली बार निवेश करने वाले लोगों को फॉर्म और कागजी प्रक्रिया में ज्यादा समय न लगाना पड़े। पेंशन रेगुलेटर PFRDA के अनुसार, इसके लिए BHIM UPI ऐप पर तत्काल एनपीएस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।
एक्स पर किए पोस्ट के जरिए पेंशन रेगुलेटर PFRDA ने कहा – NPS का सपना अब सिर्फ तीन आसान डिजिटल स्टेप में पूरा किया जा सकता है। Tatkal NPS के जरिए BHIM ऐप पर बिना कागजी कार्रवाई और लंबा इंतजार किए NPS शुरू कर सकते हैं, PRAN पा सकते हैं और रिटायरमेंट के लिए बचत की शुरुआत कर सकते हैं।
PRAN क्या होता है?
PRAN यानी परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर NPS से जुड़ा स्थायी खाता नंबर है। इसे आसान भाषा में NPS खाते का अलग पहचान नंबर समझ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : BharatPe Flex: UPI पर मिलेगा 60,000 रुपये तक क्रेडिट, 45 दिन में कर सकते हैं भुगतान; EMI की भी है सुविधा
कैसे शुरू करें NPS?
Tatkal NPS के जरिए NPS शुरू करने के लिए तीन मुख्य चरण बताए गए हैं:
- जन्मतिथि दर्ज करें : सबसे पहले BHIM UPI ऐप खोलकर Tatkal NPS विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- बैंक खाता चुनें : इसके बाद अपना बैंक खाता चुनकर उसका सत्यापन करना होगा।
- पहला योगदान करें : अंत में NPS के लिए अपना पहला योगदान करना होगा। इसके बाद PRAN मिलने पर NPS की शुरुआत हो जाती है।

Leave a Reply