stock-markett.online
CBSE 3-Language Formula: सीबीएसई ने स्कूलों को दी डेडलाइन, 3 भाषा फॉर्मूला के तहत 31 मई तक चुननी होगी तीसरी भाषा

CBSE 3-Language Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCFSE) 2023 के अनुसार, सीबीएसई स्कीम ऑफ स्टडीज 2026–27 के तहत क्लास 6 में तीसरी भाषा (R3) शुरू करने के बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। कई स्कूलों ने OASIS पोर्टल पर अपनी चुनी हुई R3 भाषा अपलोड करके इसे लागू करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कुछ स्कूलों ने अभी तक अपनी R3 भाषा के विकल्प अपडेट नहीं किए हैं।

सीबीएसई ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को जारी आधिकारिक नोटिस में कहा है, “बड़ी संख्या में स्कूलों ने OASIS पोर्टल पर अपनी चुनी हुई R3 भाषा अपलोड करके इसे लागू करना शुरू कर दिया है। हालांकि, बोर्ड के ध्यान में आया है कि कुछ स्कूलों ने अभी तक OASIS में अपने R3 भाषा विकल्प अपडेट नहीं किए हैं और इसे औपचारिक तौर से लागू करने की शुरुआत नहीं की है। वहीं, कुछ ने ऐसे विकल्प भरे हैं जो पॉलिसी की सिफारिशों के खिलाफ हैं।”

इस मामले में बोर्ड ने अब स्कूलों को एडमिनिस्ट्रेटिव तैयारी पूरी करने के लिए और समय दिया है। बोर्ड ने ऐसे सभी स्कूलों को 31 मई, 2026 तक का समय दिया है, जिन्होंने अभी तक अपने तीसरी भाषा विकल्प जमा नहीं किए हैं। अब इन्हें 31 मई तक फाइनल करके OASIS पोर्टल पर अपलोड करना होगा। निर्धारित समय सीमा तक जानकारी अपडेट नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई भी हो सकती है। बोर्ड के नोटिस में कहा गया है कि जो स्कूल पहले ही पॉलिसी रिकमेंडेशन के हिसाब से विकल्प दे चुके हैं, वे इस तारीख तक अपने विकल्प रिवाइज और सही कर सकते हैं।

बोर्ड ने कहा कि अनुसूचित भाषा (जो भारत के संविधान में सूचीबद्ध हैं) के लिए, आधिकारिक R3 टेक्स्टबुक 1 जुलाई तक एनसीईआरटी और सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

सूची से बाहर की भाषा चुनने वाले स्कूल एससीईआरटी या राज्य द्वारा मंजूर किताबों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन उसे लर्निंग आउटकम का पालन करना होगा। जिन स्कूलों ने अभी तक पॉलिसी के मुताबिक कम से कम दो भारतीय भाषाएं (R1, R2, R3 फ्रेमवर्क के अंदर) पढ़ाना शुरू नहीं किया है, उन्हें एनसीएफएसई-2023 में बताए गए करिकुलम के लक्ष्यों और काबिलियत का सख्ती से पालन करते हुए, बिना किसी छूट के 1 जुलाई से पढ़ाना शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *