stock-markett.online
Drishyam 3: मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ की एंडिंग से मिलेगा विजय सलगांवकर उर्फ अजय देवगन की Drishyam 3 का क्लू?
Drishyam 3: मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ की एंडिंग से मिलेगा विजय सलगांवकर उर्फ अजय देवगन की Drishyam 3 का क्लू?

Drishyam 3: मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ की एंडिंग से मिलेगा विजय सलगांवकर उर्फ अजय देवगन की Drishyam 3 का क्लू?

Drishyam 3: ऑरिजनल दो फिल्मों में तेरह सालों तक मोहनलाल का किरदार जॉर्जकुट्टी – जो एक केबल ऑपरेटर से अनजाने में अपराधी बन गया था – हमेशा एक कदम आगे रहा। पुलिस से, वरुण के परिवार से और अपने परिवार पर आए हर खतरे से। फिल्म का क्लाइमेक्स हिला देने वाला है। वहीं अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में भी कुछ ऐसी ही कहानी रही है। अपने परिवार को बचाने के लिए वह भी हर मुमकिन कोशिश करता दिखता है। दोनों फिल्मों में सिमलैरिटी होने के बाद दर्शक अब मोहनलाल की फिल्म से विजय सलगांवकर की कहानी पता करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन क्या वाकई दोनों का आपस में कोई कनेक्शन हैं या नहीं चलिए आपको बताते हैं।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’

View this post on Instagram

अजय देवगन की फिल्म Drishyam the conclusion के टाइटल के साथ रिलीज होगी। नाम से कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का ये आखिरी पार्ट होने वाला है। इसके बाद फिल्म के और पार्ट नहीं आएंगे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना को छोड़कर लगभग पूरी पुरानी कास्ट की वापसी होगी।

View this post on Instagram

मोहनलाल की फिल्म का क्लाइमेक्स

मोहनलाल की फिल्म के अंत में किरदार जॉर्जकुट्टी 13 साल से जो दर्द समेटे बैठा है, उसके सामने सरंडर कर देता है। प्रभाकर हर हाल में उसके बेटे की मौत के लिए अंजू से जवाब मांगता है। फिल्म के पार्ट 3 में इस बार भी जॉर्जकुट्टी अपने परिवार को बचाने के लिए पैचरे बाजी करता है। लेकिन एक समय बाद वह डील करता है वरुण की मौत के बदले जेल। इस शर्त पर कि उसके परिवार को फिर कभी परेशान नहीं करेगा। प्रभाकर को भी चेतावनी दी जाती है कि जॉर्जकुट्टी के पास जो सबूत हैं, वे उसके साथ खत्म नहीं किए जाएंगे। लास्ट में जॉर्जकुट्टी सरेंडर कर देता है।

‘दृश्यम 3’ और ‘दृश्यम द कंक्लूजन में है कोई कनेक्शन’?

अब मोहनलाल की फिल्म आने के बाद से फैंस सोच रहे हैं कि अजय देवगन भी इस फिल्म में सरंडर करते दिखने वाले हैं। वहीं टाइटल भी इस ओर इशारा कर रहा है कि अब सारे छुपे राज खुल जाएंगे। फैंस साउथ फिल्म से हिंदी फिल्म की कहानी पता करने की पूरी कोशिश में हैं पर ऐसा मुमकिन नहीं है। जी हां दोनों की कहानी बिल्कुल अलग होने वाली है। जहां मोहनलाल की कहानी पार्ट 4 में और आगे दिखाई जाएगी, जिसका ऐलान हाल में ही हुआ है। वहीं हिंदी वर्जन के डायरेक्टर अभिषेक पाठक पहले ही पूरी तरह से क्लियर कर चुके हैं कि दोनों की कहानी एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *