ESDS Software Solution IPO Listing: बाजार में डेब्यू करते ही शेयर ने दिया 110% रिटर्न, 14,586 का निवेश हुआ 29,000 रुपये
ESDS Software Solution IPO Listing: ESDS Software Solution के शेयरों की आज, शुक्रवार 4 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। कंपनी के शेयर NSE पर 76.46 फीसदी या 328 रुपये के प्रीमियम के साथ 757 रुपये (ESDS Software Solution Share Price) पर लिस्ट हुए। यानी लिस्टिंग के साथ ही रिटेल निवेशकों को हर लॉट पर 11,152 रुपये का रिटर्न मिल गया। IPO में मजबूत सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में बने प्रीमियम की वजह से निवेशकों की नजर इस डेब्यू पर टिकी हुई थी। BSE के नोटिस के मुताबिक, ESDS Software Solution Limited के इक्विटी शेयरों को ‘B’ ग्रुप ऑफ सिक्योरिटीज में लिस्ट किया गया है। कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग आज से एक्सचेंज पर शुरू हो गई है।
429 रुपये के इश्यू प्राइस से प्रीमियम पर लिस्टिंग
ESDS Software Solution ने अपने IPO के लिए 429 रुपये प्रति शेयर का फाइनल इश्यू प्राइस तय किया था। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में शेयर को लेकर मजबूत मांग देखने को मिली थी। 4 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे तक उपलब्ध GMP 247 रुपये था। इस GMP के आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 676 रुपये निकल रही थी। यानी इश्यू प्राइस 429 रुपये के मुकाबले करीब 57.58 फीसदी के संभावित प्रीमियम का संकेत मिल रहा था। लेकिन असल लिस्टिंग जीएमपी के अनुमानों को भी पीछे छोड़ते हुए हुई।
- लिस्टिंंग प्राइस- 757 रुपये
- लिस्टिंग गेन्स- 328 रुपये
- लिस्टिंग गेन्स फीसदी- 76.46%
- प्रति लॉट मुनाफा- 11,152
IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स
ESDS Software Solution के IPO को निवेशकों की तरफ से जोरदार प्रतिक्रिया मिली थी। तीन दिन की बोली प्रक्रिया के अंतिम दिन, 1 सितंबर को इश्यू कुल 135.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कैटेगरी के हिसाब से देखें तो Qualified Institutional Buyers (QIBs) का हिस्सा 261.51 गुना, Non-Institutional Investors (NIIs) का हिस्सा 192.94 गुना और Retail Investors का हिस्सा 39.64 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO का अलॉटमेंट 2 सितंबर को फाइनल किया गया था, जिसके बाद आज कंपनी के शेयरों ने शेयर बाजार में डेब्यू किया।
720 करोड़ रुपये का था IPO
ESDS Software Solution का पब्लिक इश्यू पूरी तरह Fresh Issue था। कंपनी ने IPO के जरिए कुल 1.68 करोड़ नए शेयर जारी कर 720 करोड़ रुपये जुटाए। IPO में रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 34 शेयर तय किया गया था। 429 रुपये के इश्यू प्राइस के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश करीब 14,586 रुपये था। इस इश्यू के लिए DAM Capital Advisors Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर था, जबकि MUFG Intime India Pvt. Ltd. को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें- Jio IPO: कब दस्तक दे सकता है देश का सबसे बड़ा आईपीओ? टाइमलाइन पर आया अपडेट, इस महीने हो सकती है मेगा इश्यू की एंट्री
IPO से जुटाए पैसे का क्या करेगी कंपनी?
ESDS Software Solution ने IPO से मिलने वाली रकम के बड़े हिस्से को अपने डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। कंपनी करीब 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य उपकरणों की खरीद, इंस्टॉलेशन तथा डेटा सेंटर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर करेगी। इसके अलावा करीब 91.05 करोड़ रुपये सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए और 52.95 करोड़ रुपये इश्यू से जुड़े खर्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Tata Group की इस कंपनी पर भड़के केन्या के राष्ट्रपति, कहा- देश को नहीं मिल रहा फायदा, बंद करो ऑपरेशन; शेयर पर रहेगी नजर
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply