stock-markett.online
IND vs ENG: बारिश नहीं ट्रैफिक की वजह से भारत-इंग्लैंड के टॉस में हुई देरी, जानें कब शुरू होगा मुकाबला
IND vs ENG: बारिश नहीं ट्रैफिक की वजह से भारत-इंग्लैंड के टॉस में हुई देरी, जानें कब शुरू होगा मुकाबला

IND vs ENG: बारिश नहीं ट्रैफिक की वजह से भारत-इंग्लैंड के टॉस में हुई देरी, जानें कब शुरू होगा मुकाबला

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है। वहीं भारतीय टीम के लिए अब साख बचने और क्लीन स्वीप से बचने के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। इसी बीच भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच की शुरुआत तय समय पर नहीं हो सकी। मैच का टॉस शाम 6:30 पर होना था, लेकिन मुकाबले का टॉस अभी तक नहीं हो पाया है।

इसकी वजह बारिश या मैदान की हालत नहीं, बल्कि भारतीय टीम का ट्रैफिक में फंस जाना था। टॉस के समय तक भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम नहीं पहुंच पाए थे, वहीं इंग्लैंड की टीम मैदान पर वार्म-अप शुरू कर चुकी थी।

आमतौर पर किसी भी क्रिकेट टीम को मैच शुरू होने से काफी पहले स्टेडियम पहुंचना होता है, ताकि खिलाड़ी आराम से प्रैक्टिस और वार्म-अप कर सकें। लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम तय समय से काफी देर बाद मैदान पहुंची। टीवी प्रसारण में खिलाड़ी शाम करीब 6:36 बजे स्टेडियम में पहुंचते दिखाई दिए, वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह वार्म-अप के लिए मैदान में उतरने वाले पहले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल थे।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *