JEE Advanced 2026 Admit Card OUT: आधिकारिक पोर्टल पर जारी हुआ जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड, जानें कैसे करना है डाउनलोड
JEE Advanced 2026 Admit Card OUT: जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी कर रहे सभी छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने इस साल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड में बैठने वाले छात्रों के लिए 11 मई को जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक पोटल पर एक्टिवेट किया जा चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जेईई एडवांस्ड 2026 पोर्टल jeeadv.nic.in पर उपलब्ध है।
परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले छात्र अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर/ईमेल क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं और अपने हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है और इसे परीक्षा केंद्र पर एक अपने किसी वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को देशभर में बने परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों, एनआईटी और आईआईआईटी में प्रवेश का जरिया है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Advanced 2026 Hall Ticket” के दो लिंक में से किसी एक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल ID जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
- डिटेल्स सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें।
- एग्जाम के दिन और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंटआउट ले लें।
एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स
जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट में छात्र और परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारी होती हैं, जो नीचे दी गई हैं:
- कैंडिडेट का पूरा नाम
- जेईई एडवांस्ड 2026 रोल नंबर
- जेईई मेन आवेदन संख्या
- जन्मतिथि
- श्रेणी की जानकारी
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर
- कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस
- आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी
ऊपर दी गई किसी जानकारी में कोई गलती या बेमेल होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा अथॉरिटी से सुधार के लिए संपर्क करना चाहिए।
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को दो अलग-अलग शिफ्ट में होगी। पेपर 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। कैंडिडेट्स को दोनों पेपर्स देने होंगे, क्योंकि यह सभी एप्लिकेंट्स के लिए जरूरी है।
Leave a Reply